फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP will prepare four hundred vistaraks for elections, every vistarak will get a bike

यूपी : चुनाव के लिए चार सौ विस्तारक तैयार करेगी भाजपा, हर विस्तारक को मिलेगी एक बाइक

Sun, 04 Jul 2021 08:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Jul 2021 08:02 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में विस्तारक योजना सफल रहने के बाद विधानसभा चुनाव 2022 में भी भाजपा चार सौ विस्तारक तैयार करेगी।

विज्ञापन
UP: BJP will prepare four hundred vistaraks for elections, every vistarak will get a bike

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में विस्तारक योजना सफल रहने के बाद विधानसभा चुनाव 2022 में भी भाजपा चार सौ विस्तारक तैयार करेगी। विस्तारक विधानसभा क्षेत्रों में जाकर न सिर्फ चुनावी थाह लेंगे, बल्कि चुनावी जमीन तैयार करने के लिए प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में एक विस्तारक तैयार क रेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में से विस्तारकों के चयन की क्षेत्रवार कवायद शुरू हो गई है। विस्तारकों का चयन होने के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर विस्तारक को विधानसभा क्षेत्र तक अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र में रहना होगा। शुरुआती दौर में क्षेत्र की चुनावी स्थिति, मौजूदा विधायक की छवि और संभावित दावेदार, विपक्षी दलों की स्थिति, कार्यकर्ताओं के संतोष सहित अन्य मुद्दों पर फीडबैक लेकर संगठन को देंगे।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र में बूथ प्रबंधन से लेकर चुनाव प्रचार के प्रबंधन तक के कार्य विस्तारक ही करेंगे। विस्तारक स्थानीय संगठन के अधीन नहीं होकर सीधे प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे। पार्टी की ओर से हर विस्तारक को एक मोटरसाइकिल दी जाएगी। पहले चरण में सौ से अधिक मोटरसाइकिलें खरीदी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed