फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP will get its new state president after president election.

UP BJP chief: राष्ट्रपति चुनाव के बाद भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, स्वतंत्रदेव का कार्यकाल पूरा

Sun, 17 Jul 2022 12:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Jul 2022 12:17 PM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव के बाद भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। स्वतंत्र देव सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनके कार्यकाल में भाजपा ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की।

विज्ञापन
UP BJP will get its new state president after president election.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का तीन साल का कार्यकाल शनिवार को पूरा हो गया। ऐसे में लखनऊ से लेकर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं को पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार है। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। मौजूदा समय में स्वतंत्रदेव प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

विज्ञापन


इस रेस में पिछड़े वर्ग का बड़ा चेहरा केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम सबसे आगे है। वर्मा बीते कुछ दिनों से लखनऊ में काफी सक्रिय हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, पिछड़े वर्ग के अन्य नेताओं में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी का नाम भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य का नाम भी चर्चा में है। वहीं, पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व ऐसे व्यक्ति को कमान सौंपना चाहता है जो आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर न केवल जातीय वोट बैंक का लाभ दिला सके बल्कि सरकार, आरएसएस व विचार परिवार के संगठनों से भी बेहतर तालमेल बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण अध्यक्ष का भी रहा है ट्रेंड
2009 से भाजपा में लोकसभा चुनाव के समय पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण होता रहा है। 2009 लोकसभा चुनाव के समय रमापति राम त्रिपाठी, 2014 में लक्ष्मीकांत बाजपेयी और 2019 में महेंद्रनाथ पांडेय इस पद पर थे। जानकारों का कहना है कि 2024 में ब्राह्मणों को साधने के लिए पार्टी एक बार फिर किसी ब्राह्मण नेता को कमान सौंप सकती है। ऐसे में कन्नौज के सांसद व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद महेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक भी इस दौड़ में हैं।

कार्यकाल पूरा करने वाले 5वें अध्यक्ष बने स्वतंत्रदेव, बड़ी जीत भी दिलाई
स्वतंत्रदेव को 16 जुलाई, 2019 को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके तीन वर्ष के कार्यकाल में 2019 में विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को आठ पर जीत मिली। 2020 में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को छह पर जीत मिली। 2021 में हुए पंचायत चुनाव में 75 में से 67 जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के चुने गए। विधानसभा चुनाव 2022 में भी भाजपा गठबंधन ने 273 सीटों के साथ पुन: सरकार बनाई। हाल ही में आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव में भी भाजपा जीती।


स्वतंत्रदेव प्रदेश भाजपा के 13वें अध्यक्ष थे। पार्टी के पहले प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी 4 साल, कल्याण सिंह छह साल, कलराज मिश्र छह साल और केसरीनाथ त्रिपाठी 3 साल 47 दिन तक इस पद पर रहे। स्वतंत्रदेव 5वें ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जिन्होंने तीन साल का अपना कार्यकाल पूरा किया है। मुख्यमंत्री योगी ने उनकी उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed