फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP will celebrate the achievements of 8 years of Yogi government, celebrations will be held from tomorrow

UP : आज से योगी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी भाजपा, 14 अप्रैल तक जारी रहेंगे उत्सव

Mon, 24 Mar 2025 06:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Mar 2025 06:35 AM IST
सार

Eight years of Yogi government: योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के मौके पर प्रदेश भाजपा उत्सव के रूप में मनाएगी। इसको लेकर आज से विविध आयोजन होंगे। 
 

विज्ञापन
UP: BJP will celebrate the achievements of 8 years of Yogi government, celebrations will be held from tomorrow
योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जश्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा योगी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी। सोमवार से 14 अप्रैल तक भाजपा प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी। इस क्रम में जिला स्तर पर कार्यशालाएं होंगी।

विज्ञापन


अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की अगुवाई में ‘उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष’ के संदेश के साथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनमानस तक पहुंचेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- जो स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान नहीं कर सकता, उसके लिए देश में जगह नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के लिए प्रदेश स्तर पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, मीना चौबे, अमित वाल्मीकि, बसंत त्यागी और शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्र व जिला स्तर पर भी संयोजक व सह संयोजक बनाए गए है। अभियान के तहत जिला स्तर पर लाभार्थी मेले आयोजित होंगे।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी के निर्देश: त्योहारों पर सतर्क रहे पुलिस, न शुरू हो कोई नई परंपरा; शोभायात्राओं पर रखें विशेष निगाह

प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियां होंगी। युवा मोर्चा जिले में सरकार की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकालेगा। जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग का संवाद सम्मेलन होगा। ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा महिलाओं के साथ संवाद करेगी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। साथ ही, भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के लिए हुए कार्यों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed