Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP to woo women voters, plans to go door-to-door to implement this strategy

यूपी: महिला वोटरों को अपने पाले में करने में जुटेगी भाजपा, घर-घर जाकर इस रणनीति पर काम करने की योजना

Thu, 19 Nov 2026 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Nov 2026 08:16 PM IST
सार

UP Assembly Elections: यूपी भाजपा ने चुनाव जीतने की तैयारी शुरू कर दी है। महिला वोटरों को साधने के लिए पार्टी ने एक विशेष प्लान बनाया है। 

विज्ञापन
UP: BJP to woo women voters, plans to go door-to-door to implement this strategy
यूपी भाजपा ने बनाया ये खास प्लान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सत्ता की हैट्रिक लगाने को लेकर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में एक-एक वोट को सहेजने में जुटी है। खास तौर से युवा और महिला मतदाताओं पर पार्टी का विशेष फोकस है। इसी कड़ी में आधी आबादी को साधने के लिए पार्टी ने नई पहल करते हुए महिला विस्तारको के जरिए इस वर्ग तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। इसके तहत पार्टी ने आधी आबादी के समर्थन को चुनावी ताकत में बदलने की रणनीति के तहत पार्टी देशभर की महिला विस्तारकों को उत्तर प्रदेश में उतारेगी।

विज्ञापन


ये विस्तारक घर-घर जाकर महिला मतदाताओं से संवाद करेंगी और केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगी। इस अभियान की कमान यूपी की सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


भाजपा की योजना देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाली महिला विस्तारकों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी देने की है। ये महिलाएं घर-घर संपर्क के दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण से जुड़े सरकारी प्रयासों को प्रमुखता से रखेंगी। साथ ही महिलाओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को भी जानेंगी। पार्टी का जोर महिला मतदाताओं के साथ सीधा संपर्क बनाने और उनके बीच लगातार संवाद कायम करने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर संपर्क से साधेंगी महिला मतदाता
मथुरा में हुई चिंतन बैठक के बाद भाजपा ने मिशन-2027 के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति बनाई है। महिला विस्तारकों की तैनाती भी इसी चुनावी रोडमैप का हिस्सा है। पार्टी महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए सरकारी योजनाओं के प्रचार के साथ व्यक्तिगत संपर्क पर जोर दे रही है। कोशिश है कि चुनाव से पहले महिलाओं के बीच ऐसा नेटवर्क तैयार हो, जिसके जरिये पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुंचे और मतदान के समय महिला वोटरों का समर्थन हासिल किया जा सके।

Trending Videos

सीएम देंगे महिला कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

UP: BJP to woo women voters, plans to go door-to-door to implement this strategy
भाजपा ने बनाया खास प्लान। - फोटो : अमर उजाला

देश भर से आने वाली महिला विस्तारक प्रदेश की महिला मोर्चा विंग के समन्वय से ही काम करेंगी। इसलिए फील्ड में उतरने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं प्रशिक्षित करने के लिए मोर्चा की ओर से शुक्रवार को राजधानी के विश्वेसरैया सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी और मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा कार्यकताओं को संबोधित करेंगे और बताएंगे कि महिलाओं के बीच जाकर कैसे काम करना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed