फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP to strengthen its position in the state through voter revision, with panchayat and assembly elections

यूपी: मतदाता पुनरीक्षण के जरिए प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करेगी भाजपा, पंचायत के साथ विधानसभा चुनाव केंद्र में

Sun, 02 Nov 2025 12:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Nov 2025 12:38 AM IST
सार

panchayat chunav: यूपी में भाजपा ने आने वाले पंचायत चुनाव के साथ 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP: BJP to strengthen its position in the state through voter revision, with panchayat and assembly elections
सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा यूपी में भी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के जरिये अपनी सियासी जमीन मजबूत करेगी। इसके मद्देनजर पार्टी ने प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटने की रणनीति तैयार की है। पार्टी ने सभी बूथ पर काम करने वाले बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) को हर पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का टास्क दिया है। इसके लिए बीएलए-2 को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ मिलकर काम करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को हुई संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पंचायत चुनाव से पहले कराए जा रहे एसआईआर में पार्टी पदाधिकारियों को जुटने के निर्देश दिए। बैठक में सभी क्षेत्रीय व जिलाध्यक्षों के साथ ही जिला प्रभारियों को भी बुलाया गया था। अध्यक्ष और महामंत्री ने इस मौके पर वैसे तो पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के साथ ही आगामी कार्यक्रमों, संगठन की भावी कार्ययोजना पर भी चर्चा की। लेकिन सबसे अधिक जोर मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भाजपा समर्थित मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने पर रहा। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को एक परिपत्र दिया है, जिसमें मतदाताओं के नाम शामिल कराने के टिप्स दिए गए हैं।
विज्ञापन


बैठक में भूपेंद्र चौधरी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मतदाता सूची में जोड़ने का संकल्प लेकर अपने बूथों पर सक्रिय हों। प्रदेश अध्यक्ष ने 7 नवंबर को भारत के राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को सहभागिता करने के भी निर्देश दिए हैं। इस अभियान का प्रदेश संयोजक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर स्तर के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें
वहीं, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण में हर स्तर के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें। संगठन के प्रत्येक स्तर पर बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल तक यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से न छूटे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बूथ समितियां, स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर मतदाता सूची के संशोधन, नाम जोड़ने, सुधार और अपात्रों का नाम हटाने की प्रक्रिया में सक्रियता से काम करें। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान से पार्टी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं अभियान के संयोजको से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पूरी गंभीरता और निष्ठा से जुड़ने की भी अपील की है। बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed