फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP to Enter the Fray Aiming for a Victory Greater Than That of 2017; Verification Report Reviewed—Know th

UP: 2017 से बड़ी जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी भाजपा, सत्यापन रिपोर्ट की हुई समीक्षा; जानें पूरा प्लान

Tue, 12 May 2026 09:23 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 12 May 2026 09:23 PM IST
सार

Bharatiya Janata Party ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary और संगठन महामंत्री Dharampal Singh ने पदाधिकारियों को 2017 से बड़ी जीत का लक्ष्य देते हुए विपक्ष के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP: BJP to Enter the Fray Aiming for a Victory Greater Than That of 2017; Verification Report Reviewed—Know th
बीजेपी कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर भी संगठन को धारदार बनाने के साथ ही विपक्ष को आक्रामक तरीके से घेरने का खाका तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा के क्षेत्रीय और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की मैराथन बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का टास्क दिया है। इस टास्क को पूरा करने के लिए विपक्ष के खिलाफ सियासी अभियान चलाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव की तैयारियों के तहत मंगलवार को हुई बैठक में जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ समितियों के सत्यापन कार्य की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्ययोजना तय की गई। बूथ समितियों की सत्यापन रिपोर्ट पर चर्चा के साथ ही अधूरी समितियों के जल्द गठन के निर्देश दिए गए। जिला प्रशिक्षण वर्ग इसी माह 31 तक होंगे। 24 मई को सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी की चुनावी रणनीति का केंद्र बूथ होगा। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर भाजपा पहले से मजबूत है, वहां जीत का अंतर और बढ़ाया जाए जबकि कमजोर बूथों को पार्टी के अनुकूल बनाने के लिए विशेष परिश्रम किया जाए। 

 

UP: BJP to Enter the Fray Aiming for a Victory Greater Than That of 2017; Verification Report Reviewed—Know th
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विषय जिलों की कोर कमेटियों में निस्तारित किए जाएं

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की क्षमता का अधिकतम उपयोग, सामूहिकता, समन्वय और प्रभावी रणनीति के जरिए ही वर्ष 2027 में बड़ी विजय हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से जुड़े तमाम विषय जिलों की कोर कमेटियों में निस्तारित किए जाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के पास न नीति है, न कार्यक्रम, न कार्ययोजना और न ही जनहित का कोई विजन। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के झूठ और भ्रम का घर-घर जाकर जवाब देने का आह्वान किया। पार्टी नेतृत्व ने साफ किया कि आने वाले महीनों में भाजपा बूथ स्तर तक सीधा राजनीतिक संवाद अभियान चलाएगी।

 

UP: BJP to Enter the Fray Aiming for a Victory Greater Than That of 2017; Verification Report Reviewed—Know th
बैठक में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

हर विधानसभा क्षेत्र में होगी बूथ अध्यक्षों की बैठक

बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय और नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला समितियों की बैठक हर माह एक से 15 तारीख के बीच होगी। मंडल समिति की बैठकें प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह, शक्ति केंद्र की बैठकें तृतीय सप्ताह तथा बूथ समितियों की बैठकें माह के अंतिम सप्ताह में 'मन की बात' कार्यक्रम के साथ आयोजित की जाएंगी। 

बैठक में यह भी तय किया गया कि विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्षों की अलग बैठकें आयोजित होंगी। धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ समितियों का सत्यापन कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब संगठनात्मक अभियानों में परिश्रमी व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें फिर से सक्रिय भूमिका में लाने तथा संगठन की विचारधारा से जुड़े नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed