फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP Working Committee meeting in Lucknow, top party leaders are participating, BJP President JP Nadda arrived

भाजपा कार्यसमिति: जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है, वह जिसके सहारे खड़ी होगी, उसे निगल जाएगी

Mon, 15 Jul 2024 12:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Jul 2024 12:03 AM IST
सार

UP BJP Working Committee: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 जुलाई को लखनऊ में हो रही है। इसमें प्रदेश के शीर्ष नेता शामिल हुए।

विज्ञापन
BJP Working Committee meeting in Lucknow, top party leaders are participating, BJP President JP Nadda arrived
कार्यसमिति को संबोधित करते जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। बैठक में पार्टी  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के शीर्ष नेता इस बैठक में आए।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा आज की भी पार्टी है और भविष्य की पार्टी भी। हमको ये बात समझनी चाहिए कि हमारे कंधों पर जो जिम्मेवारी मौसमी नहीं है। यह जिम्मेवारी सदैव और निरंतर हमारे कंधों पर है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार हमको समर्थन दिया है तो इसका मतलब यह है कि उसने एक विशेष कार्य के लिए यह जनादेश दिया है। हम पूरे भारत में राजनीति करते हैं। देश का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां भाजपा की उपस्थित ना हो। भाजपा की इस स्थित में अपने कार्यकर्ताओं के दम पर यहां पहुंची है। कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन


कांग्रेस तीसरी बार फेल हुई
उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी है वहां उसका स्ट्राइक रेट 26 प्रतिशत है और जहां वह किसी के साथ है वहां उसका स्ट्राइक रेट 50 फीसदी है। यह पार्टी एक परजीवी बन गई है। वहां दूसरी पार्टी के सहारे खड़ी होकर सत्ता पाना चाहती है। आज कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत पर खड़ी पार्टी है। यह बात रीजनल पार्टियों को समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इंडिया गठबंधन है वह सभी सीटें जोड़ लें तब भी हमारी अकेली सीटों से कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान खत्म करने का भ्रम फैलाया गया
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि किस पार्टी ने संविधान का गला घोटा है। 90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया है। मोदी की दस साल की सरकार में सिर्फ जम्मू में सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। कांग्रेस पार्टी धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस संविधान की हत्या करनी वाली पार्टी है। 

राम मंदिर हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं
जेपी नड्डा ने कहा कि यह सभी पार्टियों को समझ लेना चाहिए कि राम हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं है। राम मंदिर हमारे लिए विचारधारा है। भाजपा जब दो सीटों पर थी तब भी वह मुद्दों पर राजनीति करती थी वह आज भी मुद्दों पर ही राजनीति करती है। 
 

राजनीतिक प्रस्ताव की प्रमुख बातें

BJP Working Committee meeting in Lucknow, top party leaders are participating, BJP President JP Nadda arrived
पूरे प्रदेश से उमड़े पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
- विपक्ष के झूठे प्रचार के कारण चुनाव में सफलता नहीं मिली, आरक्षण, महिलाओं को पैसे, संविधान बदलाव जैसे विषय कहे गए।
- भाजपा ओबीसी और एससी आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
- सपा सत्ता में आती है तो अपना असली चरित्र दिखाती है, सपा ने हमेशा आरक्षण, बाबा साहेब का विरोध किया है।
- हमें और अधिक सामर्थ्य के साथ एक जुट होना होगा।
- सांस्कृतिक समृद्धता के कार्यों के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद प्रेषित किया गया।
- सरकारी भर्तियों या परीक्षाओं में रुकावट नहीं आनी चाहिए, शुचिता और पारदर्शिता जरूरी है, हम पेपर लीक की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- राहुल गांधी सत्ता में आ जाते तो हिंदू शब्द बोलने पर ही प्रतिबंध लगा देते, राहुल पूरे हिंदू समाज से माफी मांगे। 
- उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में एक उदाहरण बनी है। 

सपा सरकार में कार्यकर्ता करते थे गुंडागर्दी

कार्यसमिति में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा अगर दूसरे दल में आपकी जाति का नेता है तो उनके चक्कर में ना पड़िए क्योंकि वह अगर समाजवादी पार्टी में है तो ना तो आपका भला कर सकते हैं ना आपको आगे बढ़ाएंगे। सपा के नेता तो आपके परिवार की भी सुरक्षा नहीं कर सकते। उन्होंने एक परिवार का उदाहरण देते हुए कहा की इस सरकार में मैंने अधिकारी को फोन किया तो उसकी मदद हुई पर यही सपा सरकार होती तो कुछ नहीं होता। सपा सरकार में कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते थे और अराजकता फैलाते थे।

हम अपनी उपलब्धि नहीं बता पाएः सीएम योगी 

BJP Working Committee meeting in Lucknow, top party leaders are participating, BJP President JP Nadda arrived
सीएम योगी ने किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि विरोधियों ने चुनावी में कुछ मुद्दे फैलाए। उन्होंने एक तरह की साजिश रची। उन्होंने कई सारे झूठ प्रचारित किए। यह सच है कि हम उन साजिशों को पूरी तरह से रोकने में सफल नहीं हो पाए। सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया आज बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में क्या चल रहा है इसके भी देखना चाहिए। हमें यह भी देखना चाहिए कि हम अपनी उपलिब्ध्यों को लोगों तक पहुंचा सके हैं या नहीं। 

यह राम और शिव का देश है
सीएम योगी ने कहा कि पहले कि सरकारों में मुहर्रम के नाम पर सड़के सूनी हो जाती थीं लेकिन अब मोहर्रम कैसा हो रहा किसी को पता नहीं चल रहा। लोहिया ने कहा था कि यह भारत तब भारत है जब राम, कृष्ण और शिव हैं। आज का भारत इन्हीं का है। 

 इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने जनता को जाति और धर्म में फंसाकर गुमराह किया। अल्पसंख्यक लोगों को नए एजेंडे में फंसाकर उनका वोट लिया। हमारे लिए चुनौती है कि हम उनको बेनकाब करें। हमें सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ना है।

अखिलेश को किया सावधान 
उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश को सावधान कर रहा हूं। उन्हें कांग्रेस से बचकर रहना चाहिए। वह भस्मासुर है। वह आपको जल्द ही ठिकाने लगाएगी। कांग्रेस जहां भी जीतती है वह दूसरे दलों के समर्थन से जीतती है। इसलिए अखिलेश को कांग्रेस से सजग रहना चाहिए। पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस ने अलग-अलग दलों के साथ जाकर उनका वोट लेने का प्रयास किया। कांग्रेस ने कभी दलित ओर पिछड़ों का सम्मान नहीं किया बस उनका वोट लेने का प्रयास किया। कांग्रेस ने अबंडेकर का सदैव अपमान किया। 

कांग्रेस के नेताओं ने संविधान को पढ़ा नहीं
कांग्रेस के नेता संविधान को लेकर चलते हैं लेकिन उसे कभी पढ़ा नहीं। कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादा बार संविधान को बदलने की कोशिश की है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने आपातकाल लगाया है। भाजपा ने सदैव संविधान की रक्षा करने की कोशिश की है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed