फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP's membership campaign from September 2, CM Yogi will once again become a member of the party

BJP Membership Campaign : भाजपा का सदस्यता अभियान आज से, सीएम योगी कल फिर बनेंगे पार्टी के सदस्य

Mon, 02 Sep 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Sep 2024 12:12 AM IST
सार

BJP membership campaign: यूपी में भाजपा का सदस्यता अभियान आज से शुरू हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरूआत करेंगे।

विज्ञापन
UP: BJP's membership campaign from September 2, CM Yogi will once again become a member of the party
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन से पहले देश भर में भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज सोमवार से होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरूआत करेंगे। वहीं, यूपी में अभियान की शुरुआत मंगलवार से होगी। इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से सदस्य बनकर यूपी में अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। पार्टी ने यूपी में 3 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन


सदस्यता अभियान को लेकर तैयार की गई रूपरेखा की जानकारी देते हुए सदस्यता प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किए जाने के बाद से ही सोमवार की शाम 5 बजे से फोन नंबर 8800002024 पर कॉल करके लोगों को सदस्य बनाने का शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को राजधानी के विश्वेश्वरैया सभागार में प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को भी सदस्य बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश भर में बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Trending Videos

सत्ता का कभी गुलाम नहीं हो सकता कोई संत या योगी: सीएम

UP: BJP's membership campaign from September 2, CM Yogi will once again become a member of the party
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई संत, महात्मा या योगी कभी भी सत्ता का गुलाम नहीं हो सकता। बल्कि वह अपने कदमों पर समाज को चलने के लिए प्रेरित करता है। यही कार्य बाबा कीनाराम ने आज से चार सौ पच्चीस वर्ष पहले जन्म लेकर दिव्य साधना के माध्यम से सबके सामने प्रस्तुत किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम की जन्मस्थली पर आयोजित 425 वें अवतरण समारोह में हिस्सा लेकर ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश इसलिए गुलाम हुआ, क्योंकि विदेशी आक्रांताओं ने देश और समाज को बांटने में सफलता पाई। वहीं, संत व संन्यासी की सारी सिद्धि व साधना, राष्ट्रहित, समाज हित और मानव कल्याण में निहित होती है।

सीएम योगी ने कहा कि बाबा कीनाराम जन्म से ही एक दिव्य विभूति थे। एक कुलीन परिवार में उनका जन्म हुआ। साधना के माध्यम से उन्होंने सिद्धि प्राप्त की। सिद्धि प्राप्त करने के बाद अक्सर होता है कि व्यक्ति मद में कुछ नहीं देखता, किसी को कुछ नहीं समझता। लेकिन, बाबा ने अपनी साधना व सिद्धि का उपयोग राष्ट्र व लोक कल्याण के लिए किया। उन्होंने दलितों व आदिवासियों को और समाज के विभिन्न तबकों को जोड़ने का काम किया। बिना भेदभाव के एक ऐसे समाज की उन्होंने अलख जगाई, जो किसी संत, अघोराचार्य या योगी के द्वारा ही संभव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed