फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP’s election blueprint for 2027—aiming to strengthen its grip from every polling booth to every househol

यूपी : 2027 के लिए भाजपा का चुनावी ब्लूप्रिंट, इस बार हर बूथ से घर-घर तक मजबूत करेगी पकड़; जानिए प्लान

Sat, 31 Oct 2026 10:34 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 31 Oct 2026 10:34 PM IST
सार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रत्येक 50 परिवारों पर एक कार्यकर्ता तैनात करेगी और बूथ से घर-घर तक संपर्क बढ़ाएगी। विधानसभा स्तर पर चुनाव संचालन समितियां बनेंगी। दीपावली के बाद मतदाता पुनरीक्षण अभियान और छह संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
UP: BJP’s election blueprint for 2027—aiming to strengthen its grip from every polling booth to every househol
2027 के लिए भाजपा का चुनावी ब्लूप्रिंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कार्यसमिति में गृहमंत्री अमित द्वारा दिए गए चुनावी जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश भाजपा की टीम अब पूरे मनोयोग से मैदान में उतरकर काम करेगी। इसके तहत कार्यकर्ता जहां अब बूथ से लेकर घर-घर तक अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगे। वहीं, प्रत्येक 50 परिवारों पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विधानसभा स्तर पर प्रवासी प्रभारी और जिला व विधानसभा चुनाव संचालन समितियां भी गठित होंगी।

विज्ञापन


इस संबंध में शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई चुनाव से संबंधित कार्ययोजना पर मंथन को लेकर हुई बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने साफ किया कि 2027 का चुनाव माइक्रोमैनेजमेंट के आधार पर लड़ा जाएगा। तावड़े ने जिला प्रभारियों को विधानसभा और विधानसभा प्रभारियों को शक्तिकेंद्रों पर प्रवास करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


महिला और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी विधानसभा स्तर पर प्रवासी के रूप में काम करेंगे। प्रदेश भाजपा प्रभारी ने पदाधिकारियों को घर-घर संपर्क अभियान में महिला, युवा, नए मतदाता, किसान, लाभार्थी, छोटे व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग और पूर्व सैनिकों के साथ सामाजिक व धार्मिक संगठनों को जोड़ने फोकस करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही इसपर आधारित कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यों की बैठकें शुरू कर उन्हें चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 




 

Trending Videos

लगातार संपर्क रखने के निर्देश 

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मतदाता सूची सत्यापन और विशेष पुनरीक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में कार्यकर्ताओं की टीमें बनाकर प्रवास करने, ग्रामसभा स्तर पर चौपाल और जनसंवाद आयोजित करने तथा लाभार्थियों से लगातार संपर्क रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का आधार बूथ और वहां के मतदाता हैं।

बैठक में तीन नवंबर से सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्राएं निकालने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक पदयात्रा में कम से कम 25 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य है। पार्टी की कोशिश इन आयोजनों के जरिये चुनावी माहौल बनाने के साथ संगठन और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की है। 

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी श्री विनोद तावडे़, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह तथा प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती मेधा कुलकर्णी, श्री जगदीश पटेल, श्री अनंत ओझा व डा. प्रदीप वर्मा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी उपस्थित रहे। लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर उन्हें पुष्पार्चन कर कृतज्ञ नमन करने के पश्चात् प्रारम्भ हुई बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप पटेल ने किया।

 

दीवाली बाद एसआईआर में जुटेंगे कार्यकर्ता

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने जिला और विधानसभा चुनाव संचालन समितियों के गठन के साथ पूर्व पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने को कहा। दीपावली के बाद मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज होगा। नए मतदाताओं के फार्म-6 भरवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। युवा, महिला, व्यापारी, श्रमिक और छोटे कारोबारियों के बीच संपर्क के लिए भी अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी।

 

कब कहां होगी पदयात्रा, ये होंगे मुख्य अतिथि

चुनावी माहौल गरमाने के लिए पार्टी की ओर से छह संगठनात्मक क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्राएं निकालने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक पार्टी के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने बताया कि तीन नवंबर को अवध क्षेत्र के लखनऊ में केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान और ब्रज क्षेत्र के बरेली में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जाएगी। 

वहीं, 4 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय नितिन नवीन गोरक्ष क्षेत्र के गोरखपुर में और काशी क्षेत्र के प्रयागराज में आयोजित होने वाली पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। पश्चिम क्षेत्र में गाजियाबाद में पांच नवंबर को आयोजित पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कानपुर की पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed