फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP Rajya Sabha candidates, backward classes, two each are Brahmin and Dalit, a

यूपी: भाजपा ने दिए चौंकाने वाले प्रत्याशी, उम्मीदवारों में तीन पिछड़े, दो-दो ब्राह्मण-दलित और एक राजपूत चेहरा

Mon, 05 Oct 2026 04:17 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 05 Oct 2026 04:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों की घोषणा की है। सूची में तीन पिछड़े, दो ब्राह्मण, दो दलित और एक राजपूत चेहरा शामिल है। पार्टी ने संगठन और क्षेत्रीय संतुलन को भी ध्यान में रखा है। 

विज्ञापन
UP: BJP Rajya Sabha candidates, backward classes, two each are Brahmin and Dalit, a
भाजपा ने जारी की राज्यसभा प्रत्याशी की लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने अपने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


चुनाव 16 अक्टूबर को होना है। भाजपा की सूची में इस बार सभी नए चेहरे हैं, यानी इनमें कोई मौजूदा राज्यसभा सदस्य शामिल नहीं है। पार्टी ने अपने मौजूदा सांसदों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा समेत किसी को दोबारा टिकट नहीं दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन ओबीसी, दो ब्राह्मण और दो दलित

जातीय समीकरण की बात करें तो भाजपा की सूची में धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल और श्रुति गंगवार ओबीसी वर्ग से हैं। धर्मपाल सिंह लोधी समाज से आते हैं, जबकि प्रकाश पाल पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। राधाकांत ओझा और गोपी कृष्ण पाण्डेय ब्राह्मण चेहरे हैं। 

वहीं विद्यासागर सोनकर और प्रियंका सिंह रावत दलित समाज से आते हैं। प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी से 16वीं लोकसभा की पूर्व सांसद रह चुकी हैं। राम प्रताप सिंह चौहान राजपूत समाज से हैं। वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं और पहले एत्मादपुर से विधायक रह चुके हैं।

 

 

संगठन और क्षेत्रीय संतुलन पर भी जोर

सूची में भाजपा ने संगठन से जुड़े चेहरों को भी प्रमुखता दी है। प्रकाश पाल ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, राम प्रताप सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री हैं और गोपी कृष्ण पाण्डेय लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा दो महिला चेहरों में प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार को भी मौका दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की कुल 10 सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा ने फिलहाल आठ प्रत्याशी घोषित किए हैं और नौवें प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। समाजवादी पार्टी की ओर से राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवाणी को उम्मीदवार बनाया जा चुका है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर और मतदान 16 अक्टूबर को होगा।

कौन हैं भाजपा के आठ प्रत्याशी?

धर्मपाल सिंह: बरेली की आंवला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री हैं। वह योगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उन्हें आंवला से भाजपा विधायक के रूप में दर्ज किया गया है।

राधाकांत ओझा: वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा प्रयागराज के कानूनी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख नाम हैं। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।



 

प्रकाश पाल: प्रकाश पाल उत्तर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

विद्यासागर सोनकर: विद्यासागर सोनकर भाजपा के वरिष्ठ दलित नेताओं में शामिल हैं। वह लोकसभा सांसद और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं तथा पार्टी संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

गोपी कृष्ण पाण्डेय: भाजपा के वरिष्ठ संगठनकर्ता गोपी कृष्ण पाण्डेय लंबे समय से पार्टी के संगठनात्मक कामकाज से जुड़े रहे हैं।

 

प्रियंका सिंह रावत: प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी से 16वीं लोकसभा की पूर्व सांसद हैं। वह भाजपा संगठन में सक्रिय रही हैं और पार्टी के प्रमुख महिला चेहरों में शामिल हैं।

राम प्रताप सिंह चौहान: राम प्रताप सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। वह आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से 2017 से 2022 तक विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

श्रुति गंगवार: श्रुति गंगवार बरेली क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। वह शहरी सहकारी बैंक से भी जुड़ी हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की पुत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed