फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP president says akhilesh yadav has lost his political value.

सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सियासी हैसियत खो चुके अखिलेश यादव आत्म अवलोकन करें

Wed, 14 Jul 2021 10:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Jul 2021 10:32 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोग पुलिस पर अविश्वास करके आतंकियों के हौसले बुलंद करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंतकियों की पैरोकारी करने वाले लोगों के मुंह से अपराध व आतंक पर सवाल खडे़ करना शोभा नहीं देता है।

विज्ञापन
UP BJP president says akhilesh yadav has lost his political value.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी एटीएस द्वारा दो आतंकियों के पकड़ने के मामले में सरकार पर सवाल उठाने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर संसदीय चुनाव तक में सियासी हैसियत खो चुके सपा प्रमुख को अब आत्म अवलोकन करना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोग पुलिस पर अविश्वास करके आतंकियों के हौसले बुलंद करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंतकियों की पैरोकारी करने वाले लोगों के मुंह से अपराध व आतंक पर सवाल खडे़ करना शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग जनादेश को स्वीकार करने के बजाय कभी खुलेआम अधिकारियों को सत्ता में आने पर निपट लेने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सत्ता के कई केन्द्र हुआ करते थे। उस दौर में मुख्यमंत्री के साथ ही नेताजी, चाचा जी, ताऊ जी और उनके मुंह बोले चचा सत्ता का संचालन किया करते थे। उन्होंने ने कहा कि सपा मुखिया को भी अब दबंगई, गुंडागर्दी के बल पर राजनीति करने की अपनी पुरानी परिपाटी बदलनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले- संघ कर रहा है समाज का बंटवारा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि देश में दो सरकारें समानांतर काम कर रही हैं। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है तो संघ समाज का बंटवारा कर रहा है। इन दोनों के बीच जनता और विपक्षी कार्यकर्ता पिस रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि जिन पर कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है वही कानून का मजाक बना रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराधियों ने पूरे प्रदेश में आतंक मचा रखा है। दलित, वंचित और समाज के कमजोर वर्गों के ऊपर भाजपा राज में लगातार अत्याचार हो रहा है। भाजपा मूल रूप से पूंजीघरानों और शोषक तत्वों की समर्थक पार्टी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा ने सत्ता का खुला दुरुपयोग किया। समाजवादी प्रत्याशियों को नामांकन से जबरन रोका गया। मतदान के दौरान हिंसा हुई और प्रत्याशियों तथा समर्थकों का अपहरण तथा बंधक तक बनाया गया। घरों में रात में दबिश डालकर परिवारीजनों से अभद्रता की जा रही है।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के अत्याचार का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। भाजपा के हर षडयंत्र का जवाब दिया जाएगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। अगला विधान सभा चुनाव 2022 लोकतंत्र को बचाने का चुनाव होगा।                                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed