फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP MP Rita Bahuguna Joshi tests corona positive admitted in SGPGI lucknow

यूपी: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना संक्रमित, एसजीपीजीआई में भर्ती

Thu, 03 Sep 2020 01:20 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 03 Sep 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
UP BJP MP Rita Bahuguna Joshi tests corona positive admitted in SGPGI lucknow
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5716 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 74 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 236264 हो गई है।
विज्ञापन


इनमें से 181364 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 3616 कोरोना संक्रमित लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि 56459 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं। 

प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी जिलों में वेंटिलेटर और हाईफ्लो नेजल कैन्युला (एचएफएनसी) की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस संबंध में उन्होंने तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा था कि रोजाना हर हाल में कोविड-19 के डेढ़ लाख जांच किए जाएं। उन्होंने कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में जांच में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने कोविड अस्पतालों में डायलिसिस मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा, हेपेटाइटिस-बी के मरीजों के लिए सभी जिले में डेडिकेटेड डायलिसिस मशीन की व्यवस्था की जाए। 


उन्होंने कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन के कम से कम 48 घंटे के बैकअप की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से जिला स्तर के साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के जरिए स्वास्थ्य की जानकारी लेने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed