फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP MP and MLA not interested in membership campaign.

भाजपा सदस्यता अभियान: कई सांसद व विधायक नहीं बना पाए 500 से अधिक सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष ने दी सख्त हिदायत

Tue, 01 Oct 2024 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Oct 2024 12:48 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ऐसे जनप्रतिनिधियों का नाम लिए बिना सख्त हिदायत दी है। सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में पता चला कि पहले चरण में सबसे खराब प्रदर्शन सांसदों और विधायकों का रहा है।

विज्ञापन
UP: BJP MP and MLA not interested in membership campaign.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सख्त निर्देश के बावजूद भाजपा के सदस्यता अभियान में जनप्रतिनिधियों ने रूचि नहीं ली। 2 से 25 सितंबर तक चले पहले चरण के सदस्यता अभियान में कई ऐसे सांसद और विधायक हैं, जिन्होंने पांच सौ से कम सदस्य बनाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बिना नाम लिए इन जनप्रतिनिधियों को सख्त हिदायत दी और दूसरे चरण में 15 अक्तूबर तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिया।

विज्ञापन


पार्टी ने सभी सांसदों और विधायकों को 10-10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। पहला चरण 25 सितंबर को समाप्त हुआ और दूसरे चरण की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार को लखनऊ स्थित विश्वेश्वैरया सभागार में सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए बैठक हुई। इसमें पता चला कि पहले चरण में सबसे खराब प्रदर्शन सांसदों और विधायकों का रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने अब तक के अभियान का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इसमें बताया गया कि 15 विधायकों ने अभी तक 500 सदस्य भी नहीं बनाए हैं। वहीं, 35 विधायक पांच हजार का आंकड़ा नहीं पार कर पाए हैं। इसी तरह दो सांसदों ने पांच सौ और पांच सांसदों ने एक हजार से भी कम सदस्य बनाए हैं। हालांकि दो करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1.70 करोड़ सदस्य बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी बताया गया कि 35 जिलों में डेढ़ लाख और दस जिलों में एक लाख से अधिक सदस्य बने हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में अभी दस हजार सदस्य भी नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाए जाने हैं। लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे बूथ हैं जहां सौ सदस्य भी नहीं बने हैं। हालांकि रिपोर्ट में सदस्यता अभियान में फिसड्डी सांसदों व विधायकों के नाम को गोपनीय रखा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कानपुर क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता से कहा आपका कानपुर क्षेत्र छोटा होते हुए भी वहां सदस्यता कम है। उधर, पार्टी ने अब सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सामान्य सदस्य बनाने की अनिवार्यता को घटाकर 50 सदस्य कर दिया है। चौधरी ने सदस्यता अभियान में पिछड़े, दलित और महिलाओं पर अधिक फोकस करने को कहा है। वहीं सदस्यता अभियान में अव्वल रहने वाले जिलों के भाजपा जिलाध्यक्षों ने प्रजेंटेशन दिया। हरदोई के भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह और आगरा के भाजपा अध्यक्ष भानु ने बताया कि रोजाना अभियान की समीक्षा की है।

पानी पीने के बहाने से खिसक लिए कई विधायक
सदस्यता अभियान में फिसड्डी कई विधायक पोल खुलते ही पानी पीने के बहाने बैठक छोड़ खिसक लिए। वहीं, कई मंत्री और विधायक तो बैठक में आए ही नहीं। जबकि संगठन ने सभी विधायक, सांसद और मंत्रियों को बैठक में अनिवार्य रूप से आने को कहा था।


पश्चिम पहले और अवध दूसरे स्थान पर
रिपोर्ट के मुताबिक सदस्यता अभियान में पश्चिम क्षेत्र में सर्वाधिक सदस्य बनाए गए हैं। जबकि अवध क्षेत्र दूसरे स्थान पर, ब्रज क्षेत्र तीसरे, कानपुर-बुंदेलखंड चौथे, काशी पांचवें और गोरखपुर क्षेत्र सबसे पीछे छठे स्थान पर है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में अब शिविर लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed