{"_id":"65cc49ea386a4523c30d524a","slug":"up-bjp-incharge-baijyant-panda-in-lucknow-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा बोले- रामजी की कृपा से भाजपा इस बार यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा बोले- रामजी की कृपा से भाजपा इस बार यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी
Wed, 14 Feb 2024 04:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:03 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि भाजपा इस बार प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा ने लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों से प्रतिनिधित्व देने में सफल रही है। हम लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। देश की जनता ने तय कर लिया है कि अबकी बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद की नजर से देखती है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी अपराध मुक्त हो चुका है। जनता ने जो बदलाव देखा है उसे बरकरार रखना चाहती है। रामजी की कृपा से इस बार भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
वहीं, राज्यसभा चुनाव के घोषित प्रत्याशियों पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा के चुनाव के लिए सामाजिक गुलदस्ता बनाकर पेश किया है।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हम सब भाजपा के लाभार्थी हैं। केशव मौर्य और स्वतंत्र देव भी लाभार्थी ही हैं। इसके पहले, भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा बुधवार सुबह लखनऊ पहुंचे।
लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया। पांडा लखनऊ में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।