फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP District President asked for 50 lakhs in return for giving post, party gave notice, committee formed t

यूपी: पद देने के बदले भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांगे 50 लाख, पार्टी ने दिया नोटिस, जांच के लिए बनी कमेटी

Sun, 16 Feb 2025 07:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Feb 2025 07:41 AM IST
सार

Fatehpur BJP President:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार गुप्ता ने मुखलाल पाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पार्टी में पद दिलाने के नाम पर पार्टी फंड में जमा कराने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की थी। 
 

विज्ञापन
UP: BJP District President asked for 50 lakhs in return for giving post, party gave notice, committee formed t
भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने के आरोप हैं। इस संबंध में जवाब देने के लिए उन्हें सात दिन का समय दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें दो प्रदेश महामंत्री व एक मंत्री शामिल हैं।

विज्ञापन


पूर्व क्षेत्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार गुप्ता ने मुखलाल पाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पार्टी में पद दिलाने के नाम पर पार्टी फंड में जमा कराने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की थी। उन्हें 50 लाख नकद दिया गया था, लेकिन उन्होंने ये रकम जमा नहीं की और पूरा पैसा अपने पास ही रख लिया। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत संगठन से की थी।
विज्ञापन


 प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया।इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि मुखलाल पाल के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई है। यह शिकायत पार्टी के विचारों के विपरीत है। पाल द्वारा किया गया काम अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसे संज्ञान में लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पाल को सात दिन के भीतर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा। अगर तय समय में स्पष्टीकरण या संतोषजनक उत्तर न मिला तो पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान और प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed