फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief speaks about parivartan yatras to be done in UP.

सर्वे में भाजपा की सौ सीटें कम दिखाई गईं: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 14 Oct 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Oct 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
UP BJP chief speaks about parivartan yatras to be done in UP.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

यूपी विधानसभा चुनाव पर ओपीनियन पोल में सबसे आगे दिखाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य खुश तो हैं पर उनका कहना है सर्वे में हमारी सौ सीटें कम दिखाई गई हैं। गौरतलब है कि एक मीडिया हाउस द्वारा करवाए गए सर्वे में यूपी चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ी, बसपा को दूसरे नंबर की व सपा को तीसरे नंबर की पार्टी के रूप में दिखाया गया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा अगले महीने पूरे प्रदेश में चार परिवर्तन यात्राएं निकालेगी, जो हर विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में कुशासन को दूर करने और सुशासन लाने के लिए उनकी पार्टी जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश यादव को सबसे असफल मुख्यमंत्री बताया। साथ ही कहा कि चारों परिवर्तन यात्राएं 24 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगी। उसी दिन राजधानी में विशाल परिवर्तन सभा होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। परिवर्तन यात्राओं का नारा होगा-‘अखिलेश यादव सिंहासन खाली करो, भाजपा आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारीखों को इन जिलों से निकलेंगी परिवर्तन यात्राएं

UP BJP chief speaks about parivartan yatras to be done in UP.

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर केशव मौर्य ने संवाददाताओं को बताया कि 5 नवंबर को सहारनपुर, 6 नवंबर को ललितपुर, 8 नवंबर को सोनभद्र और 9 नवंबर को बलिया से परिवर्तन यात्राएं प्रारंभ होंगी।

सभी यात्राओं को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये यात्राएं यूपी की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में होते हुए लखनऊ पहुंचेंगी। परिवर्तन यात्राओं के संयोजक पद की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव व एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह को दी गई है।

केशव मौर्य ने कहा, वर्ष 2017 के चुनाव में यूपी में कमल खिलाने में हम पूरी तरह से सफल होंगे। ये यात्राएं यूपी को सपा-बसपा से मुक्ति दिलाएंगी। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को परिवर्तन यात्राओं के संबंध में प्रदेश मुख्यालय पर पहली बैठक हुई। हर जिले में युवा सम्मेलन करने का फैसला भी किया गया है। हर बूथ से 5 महिलाओं को लाकर जिलास्तर पर महिला सम्मेलन किए जाएंगे। हर दो विधानसभा क्षेत्रों पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन करने की योजना भी बनाई गई है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही होगा राम मंदिर निर्माण

UP BJP chief speaks about parivartan yatras to be done in UP.

एक सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा कि भाजपा अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण करना चाहती है, लेकिन यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही संभव हो पाएगा।

सर्जिकल स्ट्राइक का चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल करने संबंधी सवाल पर उन्होंने इतना ही कहा कि भाजपा सेना का सम्मान करती है। सेना को सलाम करती है।

परिवार के झगड़े से यूपी में अराजकता
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सत्ताधारी सपा के पारिवारिक झगड़े ने प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा कर दी है। हर तरफ गुंडाराज का बोलबाला है।

जल्द ही घोषित होगी युवा मोर्चे की टीम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही युवा मोर्चे की टीम घोषित हो जाएगी। इसके लिए जरूरी होमवर्क पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed