{"_id":"664b86fdd186c65abb0808ea","slug":"up-bjp-chief-says-congress-will-conduct-congress-khojo-yatra-after-4-june-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज: राहुल गांधी 4 जून के बाद कांग्रेस खोजो यात्रा निकालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज: राहुल गांधी 4 जून के बाद कांग्रेस खोजो यात्रा निकालेंगे
Tue, 21 May 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 May 2024 12:02 AM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि भाजपा पांचवें चरण की यूपी की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। अमेठी में भी कमल खिलेगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को दावा किया कि पांचवें चरण में भाजपा सभी 14 सीटें जीतने जा रही है। पांच चरणों की सभी सीटें जीत रही है। राहुल गांधी की वापसी का टिकट बन चुका है, वे पराजित हो चुके हैं। राहुल बाबा 4 जून के बाद देश में कांग्रेस खोजो यात्रा पर निकलने वाले हैं। वहीं अमेठी में कांग्रेस का इको सिस्टम खत्म हो चुका है, वहां दोबारा कमल खिल रहा है।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि पांच चरणों में जनता के आशीर्वाद से भाजपा सभी 53 सीटें जीत रही है। जनता ने प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने का मन बना लिया है। जनता अपने मोदी के साथ खड़ी है। उनके बीच का गठबंधन अटूट और अजेय है। इससे सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन हताश और निराश है। उनके नेताओं के पास कोई नीति नहीं है। उनकी नीयत में खोट है। उनका एकमात्र एजेंडा खुद के परिवार को ही पोषण देना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की रैलियों में गुंडों की भीड़ आ रही है। अराजकता का आलम ऐसा है कि युवराज रैलियां नहीं कर पा रहे हैं। आज चुनाव में विपक्ष को बस्ते लगाने के लिए भी कार्यकर्ता नहीं मिले। हताशा में सपा और इंडी गठबंधन के नेता और समर्थक भी वोट देने के लिए नहीं निकले।
विज्ञापन