फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief says BJP will win in nagar Nikay and Loksabha Election 2024.

UP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, निकाय चुनाव और लोकसभा 2024 में भाजपा को फिर जिताएगी जनता

Thu, 06 Apr 2023 02:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Apr 2023 02:38 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें हर हाल में सिर्फ सत्ता चाहिए। सपा प्रदेश को जातीय वैमनस्यता की आग में झोंकना चाहती है।

विज्ञापन
UP BJP chief says BJP will win in nagar Nikay and Loksabha Election 2024.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश को जातीय वैमनस्यता की आग में झोंकने की साजिश रच रही है। चौधरी ने कहा कि रायबरेली में सपा की सभा में जिस तरह की नारेबाजी हुई है, उससे सपा का मूल चरित्र सामने आया है।

विज्ञापन


भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा को सिर्फ सत्ता और सिंहासन का लालच है। सपा दलितों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों, गरीबों की कभी हित-चिन्तक नहीं रही। सत्ता के लालच में समाजवादी पार्टी किसी भी स्तर पर जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सपा को गठबंधन की याद आती है। फिर बाद में अपनी असफलताओं का ठीकरा दलितों, पिछड़ों, शोषितों, और गरीबों पर मढ़कर उन्हें अपनी हार के लिए दोषी बताती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mission Election : निकाय चुनाव से 'बड़ी जंग' की जमीन तैयार करेंगे संघ के वैचारिक संगठन, समन्वय बैठक में विमर्श
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का 'लंगड़ा' इस बार लगाएगा लंबी छलांग, रंगीली मिर्च की भी भारी मांग


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की हमेशा से देवी-देवताओं के खिलाफ बोलती रही है। तुष्टिकरण को बढ़ावा देती रही है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने सुनियोजित साजिश के तहत अपने सिपहसालार से भगवान विरोधी नारे लगवाए।

उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े, शोषित, वंचित, युवाओं, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों के मन से समाजवादी पार्टी के कुशासन का भय अभी भी निकला नहीं है। आगामी नगरीय निकाय के चुनाव और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को मत देकर अभूतपूर्व सफलता दिलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed