फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ravana engulfed in flames amidst chants of 'Jai Shri Ram'; 75-foot-tall effigy of Ravana set ablaze at Ais

यूपी: लपटों में समाया रावण, 'जय श्रीराम' का जयघोष, रामलीला मैदान में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

Tue, 20 Oct 2026 10:16 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 20 Oct 2026 10:16 PM IST
सार

लखनऊ में विजयदशमी पर ऐशबाग रामलीला मैदान में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। श्रीराम के अग्निबाण छोड़ते ही मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। महानगर, खदरा और आलमबाग समेत कई स्थानों पर भी रावण दहन देखने भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के लिए दमकल विभाग ने 46 गाड़ियां और 300 कर्मचारी तैनात किए।

विज्ञापन
UP: Ravana engulfed in flames amidst chants of 'Jai Shri Ram'; 75-foot-tall effigy of Ravana set ablaze at Ais
रामलीला मैदान में हुआ रावण का दहन। - फोटो : अमर उजाल

विस्तार

विजयदशमी पर मंगलवार की शाम राजधानी की रामलीलाओं में बुराई पर अच्छाई की जीत का दृश्य जीवंत हो उठा। ऐशबाग से लेकर महानगर, मौसमगंज, खदरा, सदर और आलमबाग रेलवे मैदान तक रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शाम ढलते ही रामलीला मैदानों में उत्सव का रंग गहराने लगा। बच्चों की उत्सुक निगाहें रावण के पुतले पर टिकी थीं तो बड़े मोबाइल कैमरों में इस पल को सहेजने में जुटे रहे।

विज्ञापन


ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण दहन से पहले भव्य और ईकोफैंडली आतिशबाजी ने माहौल को और रोमांचक बना दिया। जैसे ही श्रीराम ने 75 फीट लंबे रावण के पुतले की ओर अग्निबाण छोड़ा, पुतले में आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते रावण धू-धू कर जल उठा। इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। आतिशबाजी की चमक, लपटों की रोशनी और हजारों लोगों के उल्लास ने शाम को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दशहरे पर अग्नि सुरक्षा के लिए दमकल विभाग तैयार

दशहरे पर अग्नि सुरक्षा के लिए दमकल विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने आग की घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल के साथ 46 दमकल और 300 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।



चीफ फायर अफसर अंकुश मित्तल ने बताया कि बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों सहित करीब 30 स्थलों पर दमकल की गाड़ियां खड़ी की गई हैं। प्रत्येक दमकल पर चार जवान तैनात हैं। अन्य कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। सभी नौ फायर स्टेशनों के एफएसओ को अलर्ट कर दिया गया है। आग की सूचना मिलते ही तत्काल गाड़ी मौके पर रवाना होंगी।

मजहब की दीवार से परे शबनम की दशहरे वाली खुशी

हाथ में रावण का पुतला लेने की जिद और चेहरे पर त्योहार की खुशी... आठ साल की शबनम जब पुराने बांस-मंडी में दशहरे के लिए पुतला खरीदने पहुंची तो उसकी मासूम इच्छा ने सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर सामने रख दी। मुस्लिम परिवार की शबनम दशहरा मनाना चाहती थी।



परिवार ने बेटी की खुशी को सिर्फ उसकी जिद नहीं माना, बल्कि उसके साथ खड़े होकर पुतला खरीदा। बातचीत में शबनम के पिता ने कहा कि त्योहार मनाने में हम भेद नहीं करते। दशहरा सभी का त्योहार है और बेटी ने इसे मनाने की इच्छा जताई तो हम उसके साथ हैं। पुतला लेकर लौटती शबनम के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। उसके लिए न धर्म की दीवार थी, न त्योहार का भेद। उसकी छोटी-सी खुशी ने बड़ा संदेश दिया- खुशियां जब मिलकर मनाई जाती हैं तो रिश्ते और मजबूत होते हैं।

लोगों ने उल्लास के साथ मनाया त्योहार 

विजयदशमी पर मंगलवार की शाम राजधानी की रामलीलाओं में बुराई पर अच्छाई की जीत का दृश्य जीवंत हो उठा। ऐशबाग से लेकर महानगर, मौसमगंज, खदरा, सदर और आलमबाग रेलवे मैदान तक रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शाम ढलते ही रामलीला मैदानों में उत्सव का रंग गहराने लगा। बच्चों की उत्सुक निगाहें रावण के पुतले पर टिकी थीं तो बड़े मोबाइल कैमरों में इस पल को सहेजने में जुटे रहे।



ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण दहन से पहले भव्य और ईकोफैंडली आतिशबाजी ने माहौल को और रोमांचक बना दिया। जैसे ही श्रीराम ने 75 फीट लंबे रावण के पुतले की ओर अग्निबाण छोड़ा, पुतले में आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते रावण धू-धू कर जल उठा। इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। आतिशबाजी की चमक, लपटों की रोशनी और हजारों लोगों के उल्लास ने शाम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed