{"_id":"662bf6ffd742976e5f05ce03","slug":"up-bjp-chief-says-bjp-is-winning-all-the-seats-of-second-phase-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा, दूसरे चरण की सभी सीटें जीत रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा, दूसरे चरण की सभी सीटें जीत रही है भाजपा
Sat, 27 Apr 2024 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:18 AM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने सपा, कांग्रेस व बसपा की विदाई का मन बना लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के रुझान से स्पष्ट है कि इस चरण की सभी 8 सीटों पर भाजपा की जीत पक्की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सपा, कांग्रेस और बसपा की प्रदेश से विदाई का बना लिया है। दो चरणों के चुनाव में जनता ने भाजपा के जीत के अभियान की गति को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख कन्नौज से चुनाव लड़ रहे हैं, इससे पहले वे परिवार के दूसरे सदस्य को चुनाव लड़ा रहे थे। उनकी पार्टी के लोगों ने ही हाथ खड़े कर दिये। मजबूरी में अखिलेश को चुनाव मैदान में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन