फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief Keshav Prasad Maurya speaks over Ram Temple.

राम मंदिर घोषणा पत्र में पर चुनाव विकास पर लड़ेंगे: भाजपा अध्यक्ष

Sat, 07 May 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या (फैजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या (फैजाबाद) Updated Sat, 07 May 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
UP BJP chief Keshav Prasad Maurya speaks over Ram Temple.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामनगरी पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण भाजपा के घोषणा पत्र में है लेकिन पार्टी प्रदेश में विधानसभा चुनाव विकास व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अयोध्या 265 प्लस के संकल्प को लेकर आए हैं। मौर्य ने कारसेवकपुरम में मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने रामलला के दर्शन के बाद कहा कि रामलला हमारी आस्था के विषय हैं। जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण हो और 265 प्लस के आंकड़े को पार करें, यही विनती की है।

विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं पर बैरियर की तरह खड़ी है यूपी सरकार

UP BJP chief Keshav Prasad Maurya speaks over Ram Temple.

उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण शामिल है लेकिन उत्तर प्रदेश का चुनाव विकास व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

सबकी इच्छा है कि सर्वोच्च न्यायालय में राम जन्मभूमि मामले का निपटारा जल्द हो। प्रदेश की सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र की जो योजनाएं उत्तर प्रदेश में दी जाती हैं, उस पर बैरियर के रूप में यूपी सरकार खड़ी है।

यूपी सरकार बुंदेलखंड की जनता के घाव पर नमक डालने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed