फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP busy in making inroads in minority community, membership campaign Rath launched from Lucknow

यूपी: अल्पसंख्यक समुदाय में पैठ बनाने में जुटी भाजपा, लखनऊ से रवाना किया गया सदस्यता अभियान रथ

Sun, 08 Sep 2024 06:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Sep 2024 06:47 PM IST
सार

भाजपा अब अल्पसंख्यक समुदाय में भी अपने पैठ बनाना चाहती है। इसके लिए यूपी में प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
UP: BJP busy in making inroads in minority community, membership campaign Rath launched from Lucknow
रविवार को लखनऊ से रवाना हुआ रथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता ग्रहण के बाद भाजपा सदस्यता अभियान का देशव्यापी आगाज कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के प्रधान सेवक को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इसके बाद अब इस अभियान का आगाज विभिन्न राज्यों में हो गया है। रविवार को प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह जी ने सदस्यता अभियान रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ लखनऊ से रवाना हुआ। 

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली ने बताया है कि ये सदस्यता रथ प्रदेश भर में सभी क्षेत्र में हर एक जिले- जिले जाकर भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों को बताने एवं आम जनमानस को भाजपा से जोड़ने का काम करेगी। बासित अली ने कहा कि लिए इस अभियान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का अहम रोल है, इस रथ के जरिए हम वीडियो चला कर अल्पसंख्यक समाज के 5 लाख सदस्य बनाने का काम करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बासित अली ने कहा कि सपा, बसपा और कॉंग्रेस भाजपा से मुसलमानों को डराने का काम करती है उस डर को दूर करने का हम काम करेंगे। इस मौके पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि सेवा और समर्पण भाजपा का मूल मंत्र है हम राजनीति समाज और देश को मज़बूत बनाने के लिए करते है हमारे कार्यालय भाजपा की विचार परंपरा समन्वय व संगठन निर्माण की शिक्षा देने के केंद्र है संवाद सद्भावना सेवाभाव समन्वय और सकारात्मकता के साथ सदस्यता अभियान को आगे बढ़ा कर भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने में सबसे बड़ी हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की हो इसकी चिंता कर कार्य करना है,

इस अवसर पर इस अभियान के प्रदेश प्रमुख एवं प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अभिषेक कौशिक ,मोर्चा सदस्यता प्रमुख जहीर अब्बास जैदी, मोर्चा सदस्यता सह- प्रमुख कमरुद्दीन जुगनू, नईम , असरार अहमद, गयासुद्दीन कुरैशी , आरिफ अहमद व अल्पसंख्यक मोर्चे के विभिन्न सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed