फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP aims to make president in 65 district panchayats, announcement of zip and election dates soon

यूपी : 65 जिला पंचायतों में अध्यक्ष बनाने का भाजपा का लक्ष्य, जिपं और क्षेपं अध्यक्ष चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द

Wed, 09 Jun 2021 11:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Jun 2021 11:41 PM IST
सार

बुधवार रात हुई मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अब तक हुई तैयारी की जानकारी दी।

विज्ञापन
UP: BJP aims to make president in 65 district panchayats, announcement of zip and election dates soon
महामंत्री संगठन सुनील बंसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रदेश की 75 में से 65 सीटों पर काबिज होने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार रात हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में रणनीति पर मंथन किया गया। इसको लेकर प्रदेश सरकार जल्द अधिसूचना जारी कर सकती है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करेगा।

विज्ञापन


 प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अब तक हुई तैयारी की जानकारी दी। 65 में से करीब 55 से अधिक जिला पंचायतों में भाजपा की तैयारी पूरी है। जानकारों का मानना है कि 2015 में तत्कालीन सत्तारूढ़ दल सपा के 62 जिला पंचायत अध्यक्ष थे। भाजपा ने सपा का रिकार्ड तोड़ने के लिए 65 का लक्ष्य रखा है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी हर जिले में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की देखरेख में चुनाव कराएगी।
विज्ञापन


सभी सदस्यों को मतदान के दिन तक किसी होटल, रिसोर्ट, धर्मशाला, स्कूल-कॉलेज भवन में  पार्टी की निगरानी में रखा जाएगा। उधर, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी उम्मीदवार चयन की कवायद शुरू हो गई है। पार्टी ने 500 से अधिक क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद पर चुनाव जिताने की रणनीति बनाई गई है। योजना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव होने के 10 से 15 दिन बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव कराए जाएंगे। दोनों चुनाव 15 जुलाई तक कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ना प्रमाण पत्र दिखाएंगे, ना ही सदस्य बताएंगे
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार अपने पास पर्याप्त संख्या बल होने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन प्रतिद्वंद्वी दावेदार के पास सूचना पहुंचने के भय से पार्टी के बड़े नेताओं को भी मौजूद सदस्यों के प्रमाण पत्र दिखाने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं दावेदार उनके पाले में बैठे सदस्यों की परेड कराने को भी तैयार नहीं है। दावेदार दावा कर रहे हैं कि पार्टी जैसे ही टिकट दे देगी वैसे ही प्रमाण पत्र और सदस्यों को पेश कर देंगे। दावेदारों के इस रुख से पार्टी के बड़े नेताओं की मुसीबत बढ़ गई है।


आयोगों में अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द
राज्य अल्पसंख्यक आयोग, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग और अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी। बुधवार रात मुख्यमंत्री आवास पर सीएम की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आयोगों और बोर्डों में अध्यक्ष के खाली पदों पर नियुक्ति पर मंथन किया गया। सरकार जल्द ही तीनों प्रमुख आयोगों के साथ अन्य निगम, आयोग और बोर्डों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का सिलसिला शुरू करेगी। सूत्रों के मुताबिक तीनों आयोगों के लिए नाम तय कर लिए गए हैं।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed