{"_id":"686fbd35336db5cd0f0959f0","slug":"up-biometric-attendance-of-transport-corporation-employees-started-salary-will-be-deducted-if-they-are-late-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परिवहन निगम के कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस हुई शुरू, लेट होने पर कटेगा वेतन; ये होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परिवहन निगम के कर्मचारियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस हुई शुरू, लेट होने पर कटेगा वेतन; ये होगी व्यवस्था
Thu, 10 Jul 2025 09:00 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:00 PM IST
सार
Biometric Attendance: यूपी परिवहन निगम मुख्यायल में आज से बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू हो गई है। 10 जुलाई से इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
परिवहन निगम में लागू हुई बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज मुख्यालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू हो गई। लेट होने पर वेतन कटने के डर से अफसर व कर्मी राइटटाइम रहे। कुछ अफसर समय से पहले ही दफ्तर पहुंच गए। बदली हुए व्यवस्था को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
रोडवज मुख्यालय पर तैनात कर्मचारियों व अफसरों के लेट से दफ्तर आने की शिकायतों के बाद प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने का फैसला लिया था। 10 जुलाई से मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाना अनिवार्य किया गया। कहा गया कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी दफ्तर लेट आएंगे, उनका वेतन कटेगा।
विज्ञापन
सुबह 9:30 बजे दफ्तर आने का समय और शाम छह बजे वापस जाने का। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर गाड़ियों का काफिला सुबह से ही लगने लगा। क्या अफसर, क्या कर्मचारी, अधिकतर राइट टाइम नजर आए। कुछ अफसर समय से पहले ही कार्यालय पहुंच गए थे। कमोबेश यही हाल शाम को भी नजर आया। शाम छह बजे तक अफसर, कर्मी कार्यालय में डटे रहे।
विज्ञापन