UP Big News: विधानसभा गेट पर बैठे सपा विधायक, राज्यपाल के अभिभाषण से मायावती असंतुष्ट; केशव का बड़ा बयान
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विधानसभा गेट पर बैठकर सपा की नारेबाजी, साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ। जैसे ही राज्यपाल ने बोलना शुरू किया, सपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। महंगाई, बेरोजगारी, SIR, UGC समेत अन्य मुद्दों पर नारेबाजी करने लगे। राज्यपाल ने हंगामा बढ़ता देख भाषण रोका और सपा विधायकों से कहा- शांत हो जाइए। वरना गला बैठ जाएगा। प्रदर्शन में पल्लवी पटेल शामिल नहीं थीं। वह अपनी सीट पर बैठी रहीं। पढ़ें पूरी खबर
विधान सभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर मायावती बोलीं- जनसमस्याओं पर कोई जोर नहीं दिखा
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल के विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन को संबोधन के साथ शुरू हुआ। हालांकि मायावती ने राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर असंतोष जताया और इसे परंपरागत व अपेक्षाकृत औपचारिक बताया। पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी बोले- कार्यवाही बाधित करने के बजाय संवाद करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र प्रारंभ होने से पहले सोमवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल आज से बजट सत्र प्रारंभ कर रहा है। यह हमारी सरकार का 10वां बजट है। सीएम ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि विधानमंडल लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। किसी भी सदस्य को कोई मुद्दा उठाना है तो कार्यवाही बाधित करने के बजाय संवाद करे, क्योंकि सरकार संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है। पढ़ें पूरी खबर
डिप्टी सीएम केशव बोले- अखिलेश यादव सैफई जाएं, उनकी लखनऊ में जरूरत नहीं
लखनऊ में सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, अब सपा के आने की कोई संभावना नहीं है। उसी तरह देश में 2047 तक कांग्रेस के भी आने की संभावना नहीं है। सपा और कांग्रेस कभी विजन की बात नहीं करते हैं। क्योंकि ये सोच ही नहीं सकते हैं। सपा वाले बहुत सारे लोगों को PDA का फॉर्मूला बताते रहते हैं।इनका PDA परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। ये गुंडों का साथ छोड़ दें तो समाजवादी पार्टी आज ही स्वाहा हो जाएगी, समाप्त हो जाएगी। 2027 में लखनऊ की सभी सीटों पर कमल खिलाते हुए उत्तर प्रदेश में भी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना है। अखिलेश यादव सैफई जाएं। उनकी लखनऊ में जरूरत नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
दालमंडी में ध्वस्तीकरण: कार्रवाई के बीच पेट्रोल फेंककर दुकान में लगाई आग
दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर सोमवार को मकानों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित विभाग की ओर से 21 भवनों को ध्वस्त करने के लिए चिह्नित किया गया है। कार्रवाई को लेकर सुबह एसीपी दशाश्वमेध द्वारा पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। इसके बाद भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के बीच दालमंडी में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई। पढ़ें पूरी खबर
धार्मिक स्थल में दरिंदगी, दुपट्टे से हाथ-पैर बांध की हैवानियत
चित्रकूट जिले के राजापुर थाना इलाके एक गांव के धार्मिक स्थल के परिसर में युवती को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती को खोजते हुए परिजन धार्मिक स्थल पहुंचे तो युवक भाग गया। परिजनों ने युवती को बंधन मुक्त कराया। पढ़ें पूरी खबर
आगरा में हो रही कुत्ते की तेरहवीं, पूरे परिवार ने मुंडवाया सिर
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित शाहदरा बगीची में पशु प्रेम की एक भावुक मिसाल देखने को मिली। यहां 14 वर्षों तक परिवार के सदस्य की तरह पाले गए लेब्राडोर डॉग ‘टाइगर’ के निधन के बाद परिजनों ने उसे बेटे जैसी विदाई दी। बीमारी के चलते एक माह पहले टाइगर की तबीयत बिगड़ी थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
अलंकार अग्निहोत्री बोले- 2027 के चुनावों के लिए साजिश के तहत लाया गया यूजीसी एक्ट
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान और यूजीसी एक्ट के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को बड़ौत पहुंचे। उन्होंने कहा कि यूजीसी एक सोची समझी साजिश है, जो कि यूपी के अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को साधने का जरिया है। पढ़ें पूरी खबर