{"_id":"698999fbf735d41e5f0762a4","slug":"up-vidhan-mandal-budget-session-2026-anandiben-patel-s-address-cm-yogi-akhilesh-yadav-updates-in-hindi-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Budget -2026: विधानसभा गेट पर बैठकर सपा की नारेबाजी, साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget -2026: विधानसभा गेट पर बैठकर सपा की नारेबाजी, साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी; देखें तस्वीरें
Mon, 09 Feb 2026 06:22 PM IST
आकाश द्विवेदी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:22 PM IST
सार
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो गया। सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की। उन्होंने सरकार का एजेंडा बताया। सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी तैयारी के साथ सत्र में पहुंचे।
विज्ञापन
सदन में पहले दिन सपा विधायकों का जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानमंडल के बजट सत्र की सोमवार को शुरुआत से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेश को संबोधित किया। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान करना शुरू ही किया था कि समाजवादी पार्टी के सदस्य नारे लिखे पोस्टर और राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीरें लेकर वेल में आ गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन साइकिल से पहुंचे MLC
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
करीब 35 मिनट के राज्यपाल के संबोधन के दौरान सपा सदस्य लगातार हंगामा करते रहे। हालांकि राज्यपाल ने अभिभाषण पढ़ना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा गेट पर खड़े सपाई
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सपा सदस्य सदन में आते ही नारेबाजी करने लगे थे। सुबह करीब 11 बजे राज्यपाल के आने के बाद संयुक्त अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।
सपा विधायक पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इसके बाद बाद जैसे ही राज्यपाल ने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, सपा सदस्य संग्राम सिंह मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के मुद्दे पर अपनी बात कहने उठे।
हंगामा करते हुए सपा के लोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनसे कहा कि सत्र के दौरान सबको अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।
गेट पर हल्ला करते हुए सपाई
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हालांकि सपा सदस्यों ने विरोध करना शुरू कर दिया और सभी वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने 'गवर्नर मैडम गो बैक' का नारा लगा रहे थे।
विधानसभा के अंदर जाते सपाई
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सपा सदस्यों के शोर मचाने पर राज्यपाल ने कहा कि इतना चिल्लाने से गला बैठ जाएगा।
गेट पर बैठकर हंगामा करते सपाई
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सपा सदस्य भाषण बंद करो के नारे लगाते रहे, जबकि भाजपा और उसके सहयोगी दल राज्यपाल द्वारा गिनाई जा रहीं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का मेज थपथपाकर सराहना करते रहे।
विधानसभा में राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राज्यपाल ने प्रदेश के 121 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में एक्सीलेंस सेंटर और 251 स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना का जिक्र करने के दौरान सपा सदस्यों के शोरगुल पर तंज कसते हुए कहा कि आपके समय में यह सब जीरो था।
सपाई हंगामा करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उन्होंने आगे कहा कि पांच साल तक जीरो पर ही रहे।
विधानसभा सदन में मंत्री सुरेश खन्ना और सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उन्होंने आगे भी सपा सदस्यों को आईना दिखाते हुए तंज कसे हालांकि सपा सदस्यों ने तेज आवाज में हूटिंग शुरू कर दी, जिसकी वजह से राज्यपाल की आवाज नहीं सुनी जा सकी।