फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ajay Rai files defamation complaint against CM Yogi; first hearing on September 25.

यूपी: अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद, 25 सितंबर को होगी पहली सुनवाई

Wed, 02 Sep 2026 04:24 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 02 Sep 2026 04:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। आरोप है कि रायबरेली की सभा में मुख्यमंत्री ने अजय राय पर अपमानजनक टिप्पणी की। परिवाद में सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब करने का दावा किया गया है। मामले की पहली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
UP: Ajay Rai files defamation complaint against CM Yogi; first hearing on September 25.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा की अदालत में दाखिल परिवाद में मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है। मामले में पहली सुनवाई 25 सितंबर 2026 को होगी।

विज्ञापन


अजय राय के अधिवक्ता संजीव पांडेय ने अदालत में परिवाद दाखिल करते हुए आरोप लगाया कि 23 अगस्त को अयोध्या में कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद की ओर से निषाद समाज का कार्यक्रम और जनसभा आयोजित की गई थी। इसमें अजय राय को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद निषाद समाज की परंपरा के अनुसार मत्स्य भोज का आयोजन हुआ था। परिवाद के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान अजय राय की तस्वीरें मीडिया में प्रसारित हुईं। इसके बाद निषाद समाज के लोगों के मछली खाते हुए फोटो भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली की सभा के बयान को बनाया मानहानि का आधार

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि इन्हीं तस्वीरों के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 अगस्त को रायबरेली में आयोजित जनसभा में अजय राय के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणी की। आरोप है कि मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं।

बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं तथा राम-राम और बजरंगबली के सामने दंडवत होने का ढोंग करते हैं। परिवाद में यह भी कहा गया है कि जनसभा का वीडियो 24 अगस्त को मुख्यमंत्री के आधिकारिक/व्यक्तिगत एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसे करीब 2.75 लाख लोगों ने देखा और साझा किया।

 

 

अजय ने लगाए ये आरोप

अजय राय की ओर से दाखिल परिवाद में कहा गया है कि वह सनातन धर्म में आस्था रखने वाले व्यक्ति हैं और उनका मांस-मछली से कभी कोई संबंध नहीं रहा है। आरोप लगाया गया कि बिना किसी प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्य और केवल सुनी-सुनाई बातों के आधार पर उनकी सामाजिक, पारिवारिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाया गया।

परिवाद में दावा किया गया है कि बयान समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के जरिए बड़े स्तर पर प्रसारित होने से लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंचा। इससे उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई और समाज में उनके बहिष्कार तक की बातें कही जाने लगीं। अजय राय ने इससे मानसिक और सामाजिक आघात पहुंचने का भी आरोप लगाया है। अदालत से मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed