UP Big News: करोड़पति बहू का कारनामा, मायावती के छोटे भतीजे की एंट्री, 'हनुमान अंश' की सीट नंबर-9 क्यों खाली
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
ससुर का कत्ल, करोड़पति बहू इसलिए थी परेशान
कानपुर के कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की शनिवार देर रात चाकू से नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर 26 से ज्यादा वार किए। रविवार तड़के पार्टी से घर लौटे बेटे-बहू को फ्लैट में उनका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस को वारदात की सूचना 37 मिनट बाद दी गई। विनीत मिनोचा शहर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में गिने जाते थे।
उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स नाम की एक फर्म है। परिवार में उनके बेटे सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। उनकी पत्नी पुनीता गाजियाबाद में विवाह परामर्शदाता हैं। वारदात के समय विनीत मिनोचा अपने फ्लैट में अकेले थे। पढ़ें पूरी खबर
हनुमान अंश का शो हाउसफुल, केवल सीट नंबर 9 है खाली
बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म हनुमान अंश तेजी से दर्शकों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है। 28 अगस्त रक्षाबंधन पर सिनेमा घरों में लगी यह फिल्म बाबा नीब करौरी पर आधारित है, जिसके सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। रविवार शाम उदय सिंह जैन रोड स्थित डीडी वाड्रा सिनेमा पर शाम साते बजे के शो में सीट नंबर नौ खाली छोड़ दी गई। पढ़ें पूरी खबर
मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को सक्रिय राजनीति में लाने का फैसला लिया है। उनको पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में चली मैराथन बैठक के बाद ईशान आनंद को कुछ राज्यों का प्रभारी बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस बारे में पार्टी की तरफ से कोई घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, ईशान बसपा सुप्रीमो मायावती के अलावा अपने पिता एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे। दरअसल, आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाने के बाद उनके छोटे भाई ईशान को पार्टी में कोई अहम जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण, एएसआई की जांच से खुलेगा राज
सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मलबे के नीचे कुआं मिलने के बाद सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि यह कुआं कितना पुराना है और इसका इस्तेमाल कब और किसके द्वारा किया जाता था। जांच के लिए प्रशासन ने एएसआई से संपर्क साधा है, जिसकी टीम सर्वे के लिए आ सकती है। उधर, राजस्व अभिलेखों को भी खंगाला जा रहा है। कुआं मिलने के बाद राजस्व विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग अब कलक्ट्रेट परिसर में कुआं होने की जानकारी के संबंध में पुराने दस्तावेज खंगाल सकता है। पढ़ें पूरी खबर
समाजवादी छात्रसभा की नई ड्रेस निर्धारित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर संविधान और कानून के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जो लोग आज कानून नहीं मान रहे हैं, वे कल कानून मानेंगे। भाजपा संविधान और कानून की भावना के अनुरूप काम नहीं कर रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान और कानून का पालन सभी के लिए जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर