Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Akhilesh asks how CM Yogi knew that Hindu votes had drifted away; the duo of Chandrashekhar

UP Big News: अखिलेश बोले- सीएम को कैसे पता हिंदू वोटर कटे, चंद्रशेखर-ओवैसी ने बिगाड़ा गणित; भाजपा का बड़ा मंथन

Fri, 13 Nov 2026 05:32 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 13 Nov 2026 05:32 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

विज्ञापन
UP Big News Akhilesh asks how CM Yogi knew that Hindu votes had drifted away; the duo of Chandrashekhar
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

UP Big News Akhilesh asks how CM Yogi knew that Hindu votes had drifted away; the duo of Chandrashekhar
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश बोले- उन्हें पहले कैसे पता चल गया कि एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर कटे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम को पहले से ही पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाता है।अखिलेश यादव ने कहा, "मैं इसलिए ऐसे बोल रहा हूं कि उनको कैसे जानकारी हो गई कि एक करोड़ 27 लाख वोटर कट गए।" पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Akhilesh asks how CM Yogi knew that Hindu votes had drifted away; the duo of Chandrashekhar
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है। 

पार्टी ने छूटे हुए मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने के लिए अभियान तेज करने की तैयारी की है। इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संगठन की कार्यशाला है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दोपहर शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Akhilesh asks how CM Yogi knew that Hindu votes had drifted away; the duo of Chandrashekhar
तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का बड़ा बयान

तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन से लगभग एक करोड़ हिंदुओं की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। साथ ही समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना के कारण उनके परिवार के प्रति नाराजगी रखने वाले कई लोग राम मंदिर से दूरी बनाए हुए थे। अब जब अखिलेश यादव रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं, तो इससे उनके समर्थकों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। वे भी भगवान श्रीराम को अपना मानकर मंदिर दर्शन के लिए आगे आएंगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh asks how CM Yogi knew that Hindu votes had drifted away; the duo of Chandrashekhar
ओवैसी और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

चंद्रशेखर-ओवैसी की जोड़ी से सपा के सियासी गणित में सेंध

यूपी के सियासी जमीन पर आजाद समाज पार्टी (आसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नए गठबंधन तैयार कर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ ही सपा के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है। 

आसपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी की जोड़ी ने मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक नया राजनीतिक मंच ही नहीं बल्कि एक मजबूत विकल्प देने का भी संदेश दिया है। माना जा रहा है कि इस नई जोड़ी की वजह से भाजपा के समीकरण भी प्रभावित होंगे, लेकिन सबसे अधिक असर सपा के समीकरण पर पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh asks how CM Yogi knew that Hindu votes had drifted away; the duo of Chandrashekhar
यूपी के मौसम में होगा बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवा गिराएगी प्रदेश में पारा

उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों की ओर से आने वाली तेज ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे दो दिनों में दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर है। दिन में गुनगुनी धूप निकल रही है और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed