{"_id":"66f3140c9f0c17a2860b8592","slug":"up-big-membership-campaign-of-bjp-in-uttar-pradesh-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा का सदस्यता महाअभियान आज, प्रदेश भर में बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा का सदस्यता महाअभियान आज, प्रदेश भर में बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम
Wed, 25 Sep 2024 05:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:09 AM IST
सार
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सदस्यता अभियान में शामिल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता का महाअभियान चलाएगी। पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित सभी प्रमुख नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा लखनऊ में बूथ स्तर पर आयोजित सदस्यता अभियान में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी तरह मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ, अरविंद कुमार शर्मा अलीगढ़, बेबीरानी मौर्य आगरा, धर्मपाल सिंह आंवला, सुनील शर्मा गाजियाबाद, योगेंद्र उपाध्याय वाराणसी, लक्ष्मीनारायण चौधरी मथुरा, अनिल राजभर वाराणसी, गुलाब देवी संभल, असीम अरुण कन्नौज, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु, वाराणसी, जसवंत सैनी सहारनपुर, अजित पाल त्यागी गाजियाबाद, कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, दिनेश खटीक मेरठ, बलदेव कुमार औलख रामपुर, सतीश चंद्र शर्मा बाराबंकी, राकेश राठौर गुरू सीतापुर, रविंद्र जायसवाल वाराणसी, संजय गोंड सोनभद्र और मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।