फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Big change in railway rules, Tatkal tickets cannot be booked without Aadhaar from July 1, OTP will be mand

यूपी: रेलवे नियमों में बड़ा बदलाव, एक जुलाई से बिना आधार नहीं बुक होंगे तत्काल टिकट, अनिवार्य होगा ओटीपी

Wed, 11 Jun 2025 07:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Jun 2025 07:04 PM IST
सार

Tatkal ticket in railway: रेलवे की तत्काल की सीटों में हो रही सेंधमारी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए रेल विभाग एक जुलाई से तत्काल टिकट करने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Big change in railway rules, Tatkal tickets cannot be booked without Aadhaar from July 1, OTP will be mand
तत्काल टिकट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

तत्काल टिकटों में सेंधमारी को रोकने व यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पहली जुलाई से नई व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत आधार ऑथेंटिक यूजर्स ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट व एप से टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त अधिकृत एजेंटों को दिए जाने वाले तत्काल टिकट बुकिंग के समय में आधे घंटे की कटौती की गई है। इस दौरान यात्री टिकट बुक कर सकेंगे।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट व एप से रिजर्वेशन टिकट बुक कराए जाते हैं। तत्काल टिकटों की बुकिंग सुबह दस बजे से शुरू होती है। लेकिन इन टिकटों में दलाल सेंधमारी करते हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाते। ऐसे में रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत आधार ऑथेंटिक यूजर ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि रेलवे ने यह महत्वपूर्ण बदलाव किया है। 
विज्ञापन


आम जनता को तत्काल टिकट बुकिंग का लाभ सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया है। इससे अनाधिकृत रूप से टिकट बुक कराने वालों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पहली जुलाई से आईआरसीटीसी की वेबसाइट व एप से आधार ऑथेंटिक यूजर ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इतना ही नहीं 15 जुलाई से आधार बेस्ड ओटीपी आने पर ही टिकट बुक हो सकेगा। ओटीपी नहीं भरने पर टिकट बुक नहीं होगा। यह व्यवस्था काउंटरों पर भी लागू होगी। टिकट बुक कराने आने वाले ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगी, जिसे बताने के बाद ही काउंटर से तत्काल टिकट मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौतियां और भी हैं...

UP: Big change in railway rules, Tatkal tickets cannot be booked without Aadhaar from July 1, OTP will be mand
टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े लोग।

तत्काल टिकटों में आधार की अनिवार्यता कर देने भर से यात्रियों को कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं मिल जाती। यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल बताते हैं कि प्रतिबंधित सॉफ्टवेयरों से थोक में कन्फर्म टिकट बुक होते हैं, उस पर रोक के क्या इंतजाम हैं। फर्जी आईडी पर बुक होने वाले टिकटों को रोकने की व्यवस्था करनी होगी। इतना ही नहीं आधार आधारित व्यवस्था होने पर ओटीपी आने में समय लगने पर कन्फर्म तत्काल टिकट मिलने की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

एजेंटों के समय में आधे घंटे की कटौती
सीनियर डीसीएम ने बताया कि अधिकृत टिकट एजेंटों को मिलने वाले तत्काल टिकट बुकिंग के समय में आधे घंटे की कटौती की गई है। इस समय में यात्री टिकट बुक करवा सकेंगे। मसलन, एजेंटों को एसी क्लास के तत्काल टिकटों के लिए लिए सुबह 10 से 10:30 बजे तक और नॉन एसी क्लास के लिए सुबह 11 से 11:30 बजे तक टिकट बुक करने की अनुमति अब नहीं होगी। इस अवधि में केवल आम यात्री ही टिकट बुक कर सकेंगे।

ऐसे लिंक करें आधार

आईआरसीटीसी वेबसाइट व एप पर यूजर आसानी से अपने अकाउंट को आधार से लिंक कर सकते हैं। लॉग इन करने के बाद माई अकाउंट के विकल्प पर जाना होगा। इसमें ऑथेंटिकेट यूजर का विकल्प आएगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आधार और पैन आधारित ऑथेंटिकेशन का विकल्प आएगा। यूजर चाहे तो दोनों व्यवस्थाओं से ऑथेंटिकेट कर सकता है। आधार या पैन नंबर डालने पर मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसकी पुष्टि करने के बाद आधार एकाउंट से जुड़ जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के कुछ देर के बाद माई अकाउंट पर क्लिक करने पर ऑथेंटिकेट यूजर के आगे ब्लू टिक आने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed