फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP becomes second state in e-stamp and digital pensions: Jaiswal

ई-स्टांप व डिजिटल पेंमेंट में देश का दूसरा राज्य बना यूपी : जायसवाल

Thu, 19 Nov 2020 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Nov 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
UP becomes second state in e-stamp and digital pensions: Jaiswal
स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को पेपरलेस करने के मामले में दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश देश का दूसरा राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत प्रदेश सरकार ने ई-स्टांपिंग के साथ ही डिजिटल पेमेंट करने की व्यवस्था को लागू कर दिया है। अब यह व्यवस्था विभाग के सभी दफ्तरों में लागू हो चुकी है। यह बातें स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार को विभूति खंड स्थित यूनियन बैंक और पार्क रोड स्थित इन्डसइन्ड बैंक परिसरों में लोन डाक्युमेंट में डिजिटली स्टांप ड्यूटी पेमेंट की प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए कहीं। राज्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही नागरिकों को जमानत के रूप में जमा होने वाले बैंक गारंटी के तौर पर भौतिक रूप से स्टांप शुल्क जमा करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


ईज ऑफ डूईंग बिजिनेस के तहत ई-बैंक गारंटी एवं ई-डिजिटल स्टांप के जरिये गारंटी जमा कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए स्विफ्ट मैसेजिंग प्रणाली एवं स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को अधिकृत संस्था नामित करने पर विचार किया जा रहा है, जिसे जल्द मंजूरी मिलने वाली है। मंत्री ने कहा कि विभाग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डिजिटल हस्ताक्षरित होने वाले बैक लोन संबंधी दस्तावेजों पर डिजिटल ई-स्टांप की प्रणाली लागू करने के लिए नेशनल ई-गर्वनेंस सर्विसेज लिमिडेड और स्टॉक होल्डिंग कॉरेपोरेशन ऑफ इंडिया को अधिकृत किया गया है। इस प्रणाली के लागू होने से एक तरफ जहां सरकारी खजाने में राजस्व बढ़ेगा वहीं, आम लोगों को भी कारोबार बढ़ाने के लिए तेजी से वित्तीय संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed