फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Bangladeshi National Living in State for 14 Years; Procured Fake Documents and Purchased Land in Lucknow;

UP: 14 वर्ष से रह रहा था बांग्लादेशी, बनवाए थे फर्जी दस्तावेज, लखनऊ में खरीदी थी जमीन; इलाज कर कमा रहा था पैसे

Wed, 20 May 2026 08:18 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 20 May 2026 08:18 PM IST
सार

लखनऊ में पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे वर्षों से अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी ने आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट बनवाकर जमीन भी खरीदी थी। वह बिना डिग्री क्लीनिक चलाकर लोगों का इलाज कर पैसे वसूल रहा था।

विज्ञापन
UP: Bangladeshi National Living in State for 14 Years; Procured Fake Documents and Purchased Land in Lucknow;
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारत में घुसपैठ कर रह रहे बांग्लादेश के सदर नरैल निवासी अरुप बख्शी को बख्शी का तालाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दरोगा योगेंद्र कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी फर्जी दस्तावेज बनवाकर बख्शी का तालाब स्थित अस्ती क्रॉसिंग के पास मां दुर्गापुरम कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहा था।

विज्ञापन


एसीपी विकास कुमार पांडेय के मुताबिक पुलिस से एक गोपनीय शिकायत की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दरोगा योगेंद्र कुमार को जांच दी गई। जांच में पता चला कि अरुप बीते 14 वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा है।
विज्ञापन


अरुप बख्शी वर्ष 2012 में अवैध तरीके से भारत आया था। वह शुरू के दो वर्ष सीतापुर जनपद के उदरौली थाना महोली निवासी डॉ. स्वप्न विश्वास के पास रहा। इस दौरान उसने वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार बनवाया और बैंक अकाउंट भी खुलवा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, उसने भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया। वर्ष 2014-15 में आरोपी बख्शी का तालाब आ गया और अधिवक्ता मृत्युंजय सिंह चौहान के मकान में किराये पर रहने लगा। इसके बाद मामपुर बाना गांव में फर्जी दस्तावेज के जरिये वर्ष 2019 में 800 वर्गफीट जमीन भी खरीद ली। जांच में आरोपी के फर्जीवाड़े की जानकारी सामने आई। इसके बाद बांग्लादेशी अरुप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।


 

लोगों का इलाज कर कमा रहा था पैसे

एसीपी के अनुसार, आरोपी वर्तमान में क्लीनिक चलाता था और इलाज के नाम पर लोगों से पैसे भी वसूलता था। उसके पास मेडिकल से संबंधित कोई डिग्री नहीं मिली। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस उसपर नजर बनाए हुए थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सारे फर्जी दस्तावेज सीतापुर में रहकर बनाए थे। 

पुलिस आरोपी के सीतापुर में रहने वाले करीबियों की सूची तैयार कर रही है। इसके अलावा लखनऊ में आरोपी के संपर्क में कौन लोग थे, इसकी जानकारी भी की जा रही है। पुलिस आरोपी के परिवार के लोगों से भी पूछताछ करेगी। यह पता लगाया जा रहा है कि अरुप किसी संदिग्ध गतिविधियों में तो लिप्त नहीं था। आरोपी के पास से आधार कार्ड, मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed