फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Baba Tikaram Tirtha will be developed for tourism

UP: बाबा टीकाराम तीर्थ का होगा पर्यटन विकास, सीएम योगी से मिलकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की मांग

Sun, 14 Sep 2025 05:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Sep 2025 05:50 PM IST
सार

बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित बाबा टीकाराम तीर्थस्थल का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है।

विज्ञापन
UP: Baba Tikaram Tirtha will be developed for tourism
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की मांग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में गोमती नदी के तट पर स्थित बाबा टीकाराम तीर्थस्थल का पर्यटन विकास शीघ्र होगा। डेढ़ साल पहले तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार ने बाबा टीकाराम तीर्थ के पर्यटन विकास का जो प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा था, उस पर कार्रवाई का आश्वासन मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने दिया है।

विज्ञापन


तीर्थ के पर्यटन विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने शनिवार को मुख्यमंत्री से लखनऊ में सरकारी आवास पर मुलाकात कर पर्यटन विभाग में लंबित प्रस्ताव पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'भाजपा सरकार में पीडीए का हो रहा अपमान...', अखिलेश बोले- पीडीए के कारण नेपाल में लगी आग; हो गया तख्तापलट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विवाह के बाद भी पत्नी ने प्रेमी का नहीं छोड़ा साथ तो पति ने उठाया ऐसा कदम, कोई कह रहा दिलेरी तो कोई मजबूरी


शशांक के अनुसार मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास के लिए पूर्व में भेजे गए करीब एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया है। बाबा टीकाराम तीर्थ बेहटा गांव क्षेत्र में आता है जहां से शशांक कुसुमेश की पत्नी नीतू सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं।

अटल की प्रतिमा स्थापना की मांग
पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक ने मुख्यमंत्री से जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने की भी मांग की। शशांक का कहना है कि अटल जी का जिले से गहरा नाता रहा है। मुख्यमंत्री ने अटल जी की प्रतिमा लगवाने के संबंध में भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed