{"_id":"6af882b68923a2538b06ecdb","slug":"up-azam-khan-not-cooperating-with-questioning-statement-could-not-be-recorded-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे आजम खां, दर्ज नहीं हो सका बयान, 426 करोड़ का नहीं मिला हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे आजम खां, दर्ज नहीं हो सका बयान, 426 करोड़ का नहीं मिला हिसाब
Sat, 14 Nov 2026 09:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:18 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को चार दिन की रिमांड पर लिया है। शनिवार को भी उनका बयान दर्ज नहीं हो सका। ईडी की टीम जमीन की खरीद और जौहर ट्रस्ट से जुड़े चंदे में उनसे जवाब चाहती है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड पर चल रहे सपा नेता आजम खां से पूछताछ में जांच एजेंसी को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। शनिवार को भी ईडी अधिकारी उनका बयान दर्ज नहीं कर सके। इस बीच आजम खां के वकील ने उनसे मुलाकात की। हालांकि, मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
ईडी की टीम जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य आधार यूनिवर्सिटी के निर्माण पर खर्च हुई रकम और उसके स्रोत हैं। ईडी को ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड में निर्माण खर्च को लेकर बड़ा अंतर मिला है। आयकर रिटर्न में निर्माण पर 78.32 करोड़ रुपये खर्च दिखाया गया है, जबकि जांच में इसकी लागत करीब 494 करोड़ रुपये आंकी गई है। करीब 426 करोड़ रुपये के इस अंतर का हिसाब एजेंसी आजम खां से जानना चाहती है।
विज्ञापन
गुरुवार को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत ने ईडी को आजम खां की चार दिन की कस्टडी रिमांड दी थी। 12 नवंबर की शाम 4:30 बजे से 16 नवंबर की शाम 4:30 बजे तक ईडी उनसे पूछताछ कर सकती है। सरकारी ठेकों की रकम के कथित इस्तेमाल, जमीन की खरीद और जौहर ट्रस्ट को मिले चंदे से जुड़े सवाल भी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
