फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : attendants carried the patient on a cot to the hospital

सरकारी दावे ठेंगे पर, मरीज को चारपाई पर लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

Fri, 31 Aug 2018 01:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Aug 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
UP : attendants carried the patient on a cot to the hospital
सूरज पाल को चारपाई पर लादकर ले जाते परिवारीजन। - फोटो : amar ujala
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के तमाम सरकारी दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। बुलाने पर न तो एंबुलेंस पहुंचती है और न ही अस्पताल में समुचित इलाज मिल पा रहा है। ताजा मामला रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र का है, जहां एम्स तो खुल गया लेकिन लोगों को एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


डीह के रोखा गांव निवासी सूरज पाल (60) को एक हफ्ते से तेज बुखार आ रहा था। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ गई। सूरज के पुत रामकुमार ने बताया कि एंबुलेंस बुलाने के लिए 102 नंबर डायल किया तो कर्मचारियों ने कहा कि एक घंटे तक नहीं पहुंच पाएंगे। इस पर पिता की हालत गंभीर होते देख पड़ोसियों की सहायता से चारपाई को ही बहंगी का रूप दे दिया। बांस के सहारे लोग चारपाई पर सूरज पाल को लादकर गांव से दो किलोमीटर दूर सीएचसी डीह पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल में चारपाई पर मरीज को देखते ही हड़कंप मच गया। डॉक्टरों और स्टाफ ने तत्काल सूरज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed