{"_id":"60b9bfff32ea0b379d1e3a3b","slug":"up-attempt-to-sell-land-of-retired-dg-of-gujarat-cadre-three-arrested-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : गुजरात कैडर के रिटायर्ड डीजी की जमीन बेचने का प्रयास, बाराबंकी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : गुजरात कैडर के रिटायर्ड डीजी की जमीन बेचने का प्रयास, बाराबंकी में तीन गिरफ्तार
Fri, 04 Jun 2021 11:55 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:55 AM IST
सार
बाराबंकी में रिटायर्ड डीजी होमगार्ड दीपक स्वरूप की जमीन पर कब्जा कर जालसाजी से बेचने के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बाराबंकी में तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात कैडर के रिटायर्ड डीजी होमगार्ड दीपक स्वरूप की जमीन पर कब्जा कर जालसाजी से बेचने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि भाग्यनाथ दूबे निवासी 1/1 बी विशेष खण्ड गोमती नगर लखनऊ द्वारा थाने में तहरीर दी गयी थी। इसमें लिखा था कि मैं आईपीएस दीपक स्वरूप की 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के गेट के बगल में जमीन की देखभाल करता हूं। बताया कि बीते दो जून को कुछ लोग उस जमीन की बाउंड्री के गेट का ताला तोड़कर अंदर गये, ऐसी सूचना एवं उन लोगों का मोबाइल नंबर मुझे मिला।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने फोन नंबर पर बात की तो पता चला कि सिद्धार्थ नाथ मिश्रा, जनार्दन मिश्रा आदि ने पंकज व राहुल श्रीवास्तव को धोखाधड़ी से इस जमीन को अपना बताकर जालसाजी करके बेचने के नाम पर रुपया लेना चाहते हैं। इसीलिए सिद्धार्थ नाथ आदि ने जमीन पर अपना हक दिखाने के लिए गेट का ताला तोड़कर अंदर रखा टुल्लू पम्प व अन्य कृषि सामान उठा ले गये। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थ मिश्रा निवासी टिकरिया सिद्धौर थाना कोठी, अवनाथ त्रिपाठी व व्यास उर्फ पाठक दोनों निवासी बखीरा थाना बखीरा जिला संतकबीर नगर को चोरी के सामान टूल्लू पम्प व अन्य कृषि सामान व दो चेक के साथ चौपुला तिराहा से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। कोतवाल ने बताया कि यह जमीन रिटायर्ड आईपीएस दीपक स्वरूप की है।