{"_id":"6aea9ff2325564baa605f05c","slug":"up-ats-expands-search-for-terrorist-shahzad-bhatti-reaches-punjab-khalistan-connection-emerges-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आतंकी शहजाद भट्टी की धरपकड़ के लिए बढ़ा दायरा, पंजाब पहुंची एटीएस; सामने आया खालिस्तान कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आतंकी शहजाद भट्टी की धरपकड़ के लिए बढ़ा दायरा, पंजाब पहुंची एटीएस; सामने आया खालिस्तान कनेक्शन
Wed, 04 Nov 2026 08:31 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:31 AM IST
सार
जांच में सामने आया था कि गगनदीप और नाबालिग का आपराधिक इतिहास है। गगनदीप के खालिस्तानी संगठन से जुड़े होने की बात भी सामने आई थी। इसी कड़ी में एटीएस पुराने मुकदमों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहजाद भट्टी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। एटीएस की एक टीम पंजाब पहुंची है, जहां अमृतसर में आरोपियों के ठिकानों पर जाकर छानबीन कर रही है। टीम ने पंजाब पुलिस से संपर्क कर आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है। अब गगनदीप सिंह और नाबालिग के खिलाफ पहले दर्ज मुकदमों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी एटीएस ने बीते शुक्रवार को लखनऊ से अमृतसर निवासी गगनदीप सिंह, रजत कुमार, क्रिश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ये सभी पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के संपर्क में थे। उसके इशारे पर वे लखनऊ में पुलिस या सेना के किसी जवान की हत्या करने आए थे।
विज्ञापन
जांच में सामने आया था कि गगनदीप और नाबालिग का आपराधिक इतिहास है। गगनदीप के खालिस्तानी संगठन से जुड़े होने की बात भी सामने आई थी। इसी कड़ी में एटीएस पुराने मुकदमों की जांच कर रही है। टीम यह पता लगा रही है कि इन मामलों में आरोपियों के किन लोगों से संपर्क थे और उनकी गतिविधियां क्या थीं।
विज्ञापन
इसके अलावा संदिग्धों से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। एजेंसी उनके नेटवर्क और आरोपियों से संबंधों की पड़ताल कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इन लोगों का पाकिस्तानी हैंडलरों या अन्य संगठनों से कोई संपर्क तो नहीं है।