{"_id":"59fedb2c4f1c1bc9678b99fe","slug":"up-ats-arrested-terrorist-in-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी एटीएस ने मुंबई से दबोचा आईएस आतंकी, प्रदेश को दहलाने की थी साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी एटीएस ने मुंबई से दबोचा आईएस आतंकी, प्रदेश को दहलाने की थी साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी अबु जैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए संदिग्ध आईएस आतंकी अबू जैद को दुबई से लौटते ही रविवार को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले अबू को एटीएस अप्रैल से ही तलाश कर रही थी। उस पर दुबई में बैठकर यूपी में आईएस का नेटवर्क चलाने और प्रदेश को दहलाने की साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन
एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि बीते अप्रैल में जालंधर से गाजी बाबा, बिजनौर से फैजान और एहतेशाम, मुंबई से उमर उर्फ निजाम को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
इन संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में ही अबू जैद का नाम सामने आया था। तब अबू जैद को पकड़ने के लिए लुक आउट नोटिस जारी हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों से उसके भारत लौटने की सूचना मिलते ही एटीएस की टीम मुंबई पहुंची और उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
खतरनाक साजिश को कर दिया नाकाम
अबू जैद व अन्य संदिग्ध आतंकियों के निशाने पर पश्चिमी यूपी के शिया इमामबाड़े, हरिद्वार के धार्मिक स्थल व पाकिस्तानी स्कॉलर राहत फतेह अली खान थे। इन सभी को दबोच कर एटीएस ने इस खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया था।
संदिग्ध आतंकियों से कराएंगे आमना-सामना
यूपी एटीएस जैद को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद लखनऊ लाएगी। यहां कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा और मंसूबों के बारे में पूछताछ की जाएगी। जैद का पूर्व में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से आमना-सामना भी कराया जा सकता है।