फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS arrested retired army for sending information to Pakistan

यूपी एटीएस ने पाक को सूचनाएं भेजने के आरोप में पूर्व सैनिक को हापुड़ से किया गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Jan 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
UP ATS arrested retired army for sending information to Pakistan
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी एटीएस ने सेना की जासूसी करने वाले सेना के एक पूर्व जवान को यूपी एटीएस ने हापुड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इस पूर्व जवान का नाम सौरभ शर्मा है। आरोप है कि पैसों की लालच में सौरभ शर्मा सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी व अन्य देशों को भेजता था। एटीएस ने गुजरात से सौरभ के साथी अनस को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस को सौरभ शर्मा के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे पूछताछ के लिए शुक्रवार को एटीएस के आफिस बुलाया गया था। शुरुआती पूछताछ में ही सौरभ ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


सौरभ ने एटीएस को बताया कि वह समय समय पर गोपनीय सूचनाएं व्हाट्स एप के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एक महिला अधिकारी को भेजता था। इसके बदले उक्त महिला अधिकारी द्वारा विभिन्न माध्यमों और बैंक खातों में पैसे भेजवाए गए। वहीं सूत्रों का कहना है कि कुछ पैसे सौरभ ने अपनी पत्नी के खातों में भी मंगवाए हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल फोन, 1 सिमकार्ड और 1 मैमोरी कार्ड मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कहने पर सौरभ के खातों में पैसे ट्रांसफर करने के आरोप में गुजरात के गोधरा से अनस गितैली को भी गिरफ्तार किया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है। अनस के बड़े भाई इमरान गितैली को कुछ ही दिन पहले हैदराबाद एनआईए ने जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया था।

8 दिन की मिली कस्टडी रिमांड
प्रशांत कुमार ने बताया कि सौरभ शर्मा और अनस के खिलाफ एटीएस थाने में मुकदर्मा कर सौरभ को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने सौरभ को 8 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड दे दी है। अब सौरभ से एटीएस उन लोगों के बारे में राज उगलवाने की कोशिश करेगी जो इस तरह के कामों में शरीक रहे हैं।


पठानकोट में तैनात था सौरभ
प्रशांत कुमार ने बताया कि सौरभ 2013 में सेना में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती पठानकोट में थी। सूत्रों का कहना है कि सौरभ 2014 से ही खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा है। सौरभ ने कुछ दिन सेना के अधिकारियों के यहां भी इसकी तैनाती रही है।  2020 में उसे स्वास्थ्य कारणों से उसे सेवा से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed