फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS action: Human trafficking gang member arrested from Tamil Nadu, seven members have been arrested earli

यूपी एटीएस की कार्रवाई: मानव तस्करी गिरोह का सदस्य तमिलनाडु से गिरफ्तार, पहले धरे जा चुके हैं सात सदस्य

Fri, 22 Mar 2024 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Mar 2024 08:16 PM IST
सार

UP ATS action: मानव तस्करी गिरोह के एक सदस्य को यूपी एटीएस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। एटीएस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर कानूनी कार्यवाही कर रही है।

विज्ञापन
UP ATS action: Human trafficking gang member arrested from Tamil Nadu, seven members have been arrested earli
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को सीमा पार कराने और उनके भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज बनाकर मानव तस्करी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य कफीलुद्दीन को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश के चिटगांव का रहने वाला कफीलुद्दीन वेल्लोर में पनाह लिए था। उसके पास से लैपटॉप, चार मोबाइल, बांग्लादेशी नागरिकता का आईकार्ड व पासपोर्ट आदि बरामद हुआ है। एटीएस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर कानूनी कार्यवाही कर रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एटीएस इस गिरोह के सात सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें बांग्लादेशी निवासी अदिलुर रहमान असरफी, तानिया मंडल व इब्राहिम खान, पश्चिम बंगाल निवासी शेख नजीबुल हक व अबू सालेह मंडल और असम निवासी मोहम्मद अब्दुल अव्वल शामिल हैं। इस गिरोह को ब्रिटेन की उम्मा फाउंडेशन से सामाजिक कार्यों के लिए चंदा मिलता था, जिसका इस्तेमाल मानव तस्करी में हो रहा था।
विज्ञापन


एटीएस की जांच में पता चला कि इस गिरोह का एक और सदस्य कफीलुद्दीन वेल्लोर में रहता है। वह गिरोह के सदस्य शेख नजीबुल हक के दिए धन से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिकों को आर्थिक सहयोग दे रहा है। वह उनके पासपोर्ट व अन्य भारतीय दस्तावेज भी बनवाता है। इस सूचना पर वेल्लोर भेजी गई एटीएस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed