फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly: Animal Husbandry Minister Dharampal Singh said, destitute cattle will not be seen in the streets

यूपी विधानसभा : पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, सड़कों और खेतों में जल्द नहीं दिखेंगे निराश्रित गोवंश

Thu, 23 Feb 2023 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Feb 2023 09:54 PM IST
सार

पशुधन मंत्री ने दावा किया कि कुछ समय बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। छुट्टा पशु खेत और सड़क पर नजर नहीं आएंगे। सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा विधायकों ने सदन से बर्हिगमन भी किया।

विज्ञापन
UP Assembly: Animal Husbandry Minister Dharampal Singh said, destitute cattle will not be seen in the streets
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में बृहस्पतिवार को छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। सपा ने निराश्रित गौवंश की समस्या समाधान के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन कर मंत्री बनाने की मांग की। पशुधन मंत्री ने दावा किया कि कुछ समय बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। छुट्टा पशु खेत और सड़क पर नजर नहीं आएंगे। सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा विधायकों ने सदन से बर्हिगमन भी किया।

विज्ञापन


सपा विधायक दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने कहा कि छुट्टा पशुओं से परेशान किसान खेती छोड़कर रोजगार के लिए पड़ोसी राज्यों में पलायन कर रहे है। किसानों को अपनी फसल को बचाने के लिए रात-रात भर छुट्टा पशुओं से युद्ध लड़ना पड़ रहा है। छुट्टा पशुओं के कारण अब तक 278 दुर्घटनाएं हुई है और 109 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


इस पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में 6529 गौ आश्रय स्थलों में 10,76,053 गायों को रखा गया है। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में भी निराश्रित गौवंश की समस्या समाधान के लिए 750 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। वहीं विधान परिषद में उन्होंने कहा कि सड़कों और खेतों पर शीघ्र ही निराश्रित गोवंश नहीं दिखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के लोग जब तक गाय दूध देती है तो उसे पालते हैं लेकिन दूध देना बंद करने के बाद उसे सड़क पर छोड़ देते है। हम सपा के लोगों की तरह नहीं गाय हमारे लिए राष्ट्र की माता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरी राजनीति कर रही सपा 
बलरामपुर से भाजपा विधायक पलटूराम ने राज्यपाल के अभिभाषण का समर्थन करते हुए कहा कि सपा सदन में जातीय जनगणना के नाम पर दोहरी राजनीति कर रही है। 1995 में दलित की बेटी मायावती को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए सपा ने जो किया वह किसी से छिपा नहीं है। वहीं भाजपा के समर्थन से मायावती सीएम बनीं थीं। उन्होंने कहा कि सपा पिछड़ों के लिए नहीं बल्कि एक परिवार के फायदे के लिए जातीय जनगणना की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed