{"_id":"690b19a875eab4ba03020bd1","slug":"up-asif-nagarami-appointed-as-senior-state-vice-president-aam-aadmi-party-expands-aam-aadmi-party-legal-cell-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आसिफ नगरामी बने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी ने आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ का किया विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आसिफ नगरामी बने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी ने आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ का किया विस्तार
Wed, 05 Nov 2025 03:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Nov 2025 03:02 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधि प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। मोहम्मद आसिफ नगरामी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
आप के यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश ने प्रदेश संगठन के विस्तार और मजबूती के क्रम में, आज विधि प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव (लखनऊ, हाईकोर्ट) द्वारा की गई हैं।
विज्ञापन
इस पुनर्गठन में कई ज़िम्मेदार कार्यकर्ताओं को संगठन में नई और अहम भूमिकाएं सौंपी गई हैं। एडवोकेट मोहम्मद आसिफ नगरामी (लखनऊ) को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। नगरामी लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का विधि प्रकोष्ठ न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन