फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: As soon as westerly winds slow down, mercury rises in the state, rain forecast in these districts from Feb

यूपी: पछुआ हवा के धीमे होते ही प्रदेश में चढ़ा पारा, 19 फरवरी से इन जिलों में बारिश का अनुमान, जारी हुआ अलर्ट

Sun, 16 Feb 2025 07:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Feb 2025 07:21 AM IST
सार

Weather forecast in UP: यूपी में मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। बीते दिनों कई जिलो में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया।

विज्ञापन
UP: As soon as westerly winds slow down, mercury rises in the state, rain forecast in these districts from Feb
19 फरवरी से हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दो दिनों से चल रही तेज पछुआ हवा की गति शनिवार को धीमी हुई। इससे तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 19 फरवरी तक इसी तरह का मौसम रहेगा। जबकि 20 व 21 फरवरी को दो दिन पारा गिरेगा। 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस झांसी में रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


फरवरी के शुरूआत से ही यूपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इसी का नतीजा रहा कि बीते दिनों कई जिलो में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। हालांकि 12 फरवरी की रात से 14 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इससे तापमान में गिरावट आई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पछुआ हवा की गति कम हुई है। अब 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। उन्होंने बताया आगामी 19 फरवरी तक मौसम इसी तरह रहेगा व पारा लगातार बढ़ेगा।
विज्ञापन


सबसे कम रहा मुरादाबाद का तापमान
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवाओं के थमने के बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश के मध्य और दक्षिणी भागों में अधिकतम तापमान में कुछ स्थानों पर उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इनमें प्रयागराज में 5.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के परिणामस्वरूप दक्षिण उत्तर प्रदेश के चार जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के निशान को पार कर गया है। इनमें झांसी का अधिकतम तापमान 33.1, प्रयागराज 32.6, वाराणसी 31.2 , हमीरपुर 30.2 पर है। जबकि मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed