{"_id":"660d836017b4d87a690bde8f","slug":"up-as-soon-as-the-heat-increased-power-cuts-started-in-the-state-know-how-much-is-being-supplied-in-village-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गर्मी बढ़ते ही प्रदेश में शुरू हुई बिजली कटौती, जानिए गांव-शहरों में अभी कितनी हो रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गर्मी बढ़ते ही प्रदेश में शुरू हुई बिजली कटौती, जानिए गांव-शहरों में अभी कितनी हो रही विद्युत आपूर्ति
Wed, 03 Apr 2024 10:35 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:35 PM IST
सार
Power cut in UP: गर्मी के बढ़ने के साथ प्रदेश में बिजली कटौती बढ़ गई है। इसी के साथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
यूपी में बिजली कटौती
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बिजली की मांग दिनोंदिन बढ़ने लगी है। ऐसे में दो से ढाई घंटे की कटौती शुरू कर दी गई है। अभी तक सभी इलाके में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही थी। प्रदेश में गर्मी तेज होते ही बिजली की मांग 20 हजार मेगावाट से अधिक हो गई है। ऐसे में तहसील मुख्यालय में ढाई घंटे तक कटौती शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नए शेड्यूल के तहत तहसील मुख्यालय पर प्रतिदिन 6.10 बजे से 7.10 बजे तक और शाम 4.30 बजे से छह बजे तक कटौती की जाएगी। इसी तरह नगर पंचायतों में सुबह छह बजे से 7.30 बजे तक और शाम 4.15 बजे से 5.15 बजे तक कटौती की जाएगी। ताज ट्रिपोजियम क्षेत्र में आने वाले तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
कितने घंटे होनी है बिजली आपूर्ति
ग्रामीण क्षेत्र 18 घंटे, नगर पंचायत 21.30 घंटे, तहसील मुख्यालय 21.30 घंटे, जिला, मंडल एवं महानगर मुख्यालय 24 घंटे, बुंदेलखंड 20 घंटे।