{"_id":"61db174079411d0f16302b93","slug":"up-appointment-letter-given-to-the-selected-candidates-of-inspector-recruitment-2016-posted-in-the-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दरोगा भर्ती 2016 के चयनित अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र, जिलों में हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दरोगा भर्ती 2016 के चयनित अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र, जिलों में हुई तैनाती
Mon, 10 Jan 2022 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:01 AM IST
सार
शनिवार को ही स्थापना बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 2248 चयनित अभ्यर्थियों में से 2106 को नियुक्ति पत्र भेज दिया। इस पद के लिए 2400 पुरुष और 600 महिलाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया जून 2016 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन
up police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरोगा भर्ती 2016 के चयनित अभ्यर्थियों को उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद नियुक्ति पत्र दे दिया गया। नियुक्ति पत्र के साथ-साथ इन अभ्यर्थियों को बीते शनिवार को ही जिलों में तैनाती भी दे दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को ही स्थापना बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 2248 चयनित अभ्यर्थियों में से 2106 को नियुक्ति पत्र भेज दिया। इस पद के लिए 2400 पुरुष और 600 महिलाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया जून 2016 में शुरू हुई थी। 2018 में इसका परिणाम घोषित किया गया इसमें 1943 पुरुष और 305 महिला यानी 2248 अभ्यर्थी चयनित हुए। इनकी मेडिकल और अभिलेखों का सत्यापन हुआ जिसके बाद अंतिम रूप से 2106 अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
इसी दौरान नार्मलाइजेशन प्रकिया को चुनौती देते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने न्यायालय का रुख किया था। हाईकोर्ट ने 2019 में इस भर्ती पर रोक लगा दी थी। हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की प्रक्रिया को वैध माना और नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश दिया। चुनाव आचार संहिता को देखते हुए आनन फानन में इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की पासिंग आउट परेड कराई गई और उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया।
विज्ञापन