फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Announcement of new DGP, 20 thousand new recruitments will be done in police soon, AI will be used in cons

यूपी: नए डीजीपी का एलान, पुलिस में जल्द होंगी 20 हजार नई भर्तियां, सिपाही ट्रेनिंग में होगा एआई का इस्तेमाल

Mon, 02 Jun 2025 07:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Jun 2025 07:52 PM IST
सार

UP DGP Rajiv Krishna: नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने पुलिस विभाग में जल्द होनी वाली 20 हजार नौकरियों की बात कही।

विज्ञापन
UP: Announcement of new DGP, 20 thousand new recruitments will be done in police soon, AI will be used in cons
राजीव कृष्ण यूपी डीजीपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस फोर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में दक्ष बनाया जाएगा। जल्द शुरू होने वाली 60244 सिपाहियों की ट्रेनिंग में एआई को शामिल किया जाएगा, ताकि वे नई चुनौतियों से निपट सकें। महिलाओं को सुरक्षा और संरक्षा देकर उन्हें सशक्त बनाने का पूरा प्रयास होगा। वे सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की जनसुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस) को देश में सबसे अच्छा बताते हुए कहा कि इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बीते 8 साल में पुलिस की दिशा और दशा सराहनीय रही है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना मेरी प्राथमिकता रहेगी। महिला अपराध की रोकथाम के साथ समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर कीमत पर कानून के राज को बनाए रखा जाएगा। कहा, कोरोना महामारी के बाद साइबर क्राइम बड़ा खतरा बनकर उभरा है। इसके मामले तेजी से बढ़े हैं। इस पर प्रभावी लगाम लगाई जाएगी। पुलिसकर्मियों को सेवाकालीन प्रशिक्षण भी कराया जाएगा ताकि वे भविष्य की चुनौतियों से निपट सकें।

विज्ञापन

एटीएस में बदलाव जरूरी

उन्होंने कहा कि एटीएस में कुछ बदलाव जरूरी हैं। प्रदेश में तीन जगहों पर इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) द्वारा सीरियल बम धमाके करने के बाद इसकी स्थापना हुई थी। लगातार चले ऑपरेशन की बदौलत आईएम के मॉड्यूल को खत्म करने में सफलता मिली है। आतंकियों और जासूसों से निपटने के लिए एटीएस को और अधिक सशक्त किया जाएगा। विजिलेंस का भी जिम्मा होने पर डीजीपी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर प्रहार का काम जारी रहेगा। विजिलेंस ने बीते सालों में कई खुलासे किए हैं। अब वहां पर सिस्टम बन चुका है। काबिल अफसर हैं। भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

ई रिक्शा का तलाशा जाएगा समाधान

शहरों में ई रिक्शा की बढ़ती संख्या से ट्रैफिक जाम पर उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान तलाशा जाएगा। बीते दो दशकों में वाहनों की संख्या काफी बढ़ी है। कहा, वे जल्द वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ऐसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

जल्द होंगी नई भर्तियां

पुलिस में 20 हजार पदों पर भर्ती के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शासन से कुछ बिंदुओं पर सहमति मांगी गई है। इसके मिलने पर तत्काल विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। हाल ही में भर्ती हुए 60244 सिपाहियों का सही प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed