{"_id":"6464aeabe6485a154b0ad635","slug":"up-animal-husbandry-minister-honours-officers-in-lucknow-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अभियान चलाकर लंपी रोग की रोकथाम के लिए किया गया टीकाकरण, मंत्री ने अफसरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अभियान चलाकर लंपी रोग की रोकथाम के लिए किया गया टीकाकरण, मंत्री ने अफसरों को किया सम्मानित
Wed, 17 May 2023 04:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 May 2023 04:08 PM IST
सार
लंपी रोग की रोकथाम के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियान से जुड़े अफसरों को पशुधन मंत्री ने सम्मानित किया और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज के नियंत्रण व मिशन 75 के तहत कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। पशुधन निदेशालय में आयोजित इस कार्यक्रम में इस मौके पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह सम्मान देते हुए कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने सभी अभियानों में पूरी मेहनत के साथ काम किया।
विज्ञापन
खासतौर से लंपी रोग की रोकथाम के लिए नेपाल से मध्य प्रदेश तक बेल्ट बनाकर सघन टीकाकरण किया गया जिसमें कुल 1 करोड़ 57 लाख 87 हजार 400 पशुओं का टीकाकरण किया गया। 18 अगस्त 2022 से 25 नवंबर 2022 तक विशेष अभियान चलाया गया । सेंट्रल कंट्रोल एवं कमांड सेंटर स्थापित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने विशेष सचिव पशुधन देवेंद्र कुमार पांडे, उप सचिव विनोद कुमार, निदेशक तत्कालीन अधिकारियों को आदि को सम्मानित किया साथ ही इस मौके पर उप्र कुक्कुट विकास नीति -22 के पोर्टल/मोबाइल एप का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन