फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Anil Rajbhar retorts to Akhilesh Yadav's statement on Ghazipur case, says SP is spoiling the atmosphere

यूपी: गाजीपुर मामले पर अखिलेश यादव के बयान पर अनिल राजभर का पलटवार, बोले- सपा बिगाड़ रही माहौल

Mon, 27 Apr 2026 11:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 Apr 2026 11:04 PM IST
सार

Ghazipur incident: यूपी के गाजीपुर जिले में युवती के साथ हुई घटना पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सपा ने पीड़ित परिवार को मदद देने की बात कही है। 

विज्ञापन
UP: Anil Rajbhar retorts to Akhilesh Yadav's statement on Ghazipur case, says SP is spoiling the atmosphere
अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र स्थित कटरियां गांव में 15 अप्रैल को युवती की मौत के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सपा पर माहौल खराब करने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया संवेदनशील मामलों में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा पूर्वांचल का सामाजिक माहौल खराब करने में लगी हुई है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट- राजभर 
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की गिद्ध नजर हमेशा ऐसे मामलों पर रहती है, जहां से राजनीतिक फायदा लिया जा सके। सपा का मकसद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना नहीं, बल्कि समाज में तनाव पैदा कर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना है। मंत्री अनिल राजभर ने दावा किया कि पीड़ित युवती के पिता स्वयं हाथ जोड़कर अपील कर चुके हैं कि उनकी बेटी की मौत पर राजनीति न की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार सरकार और प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट है तथा मामले में लगातार निगरानी रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- राजभर 
मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह संवेदना जताने वाला दल नहीं, बल्कि उपद्रवियों का समूह है, जो मौके पर जाकर लोगों को भड़काने और उकसाने की कोशिश करता है। ऐसे लोग प्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन सरकार किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। माहौल खराब करने वालों, अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर के पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की मदद देगी सपा

UP: Anil Rajbhar retorts to Akhilesh Yadav's statement on Ghazipur case, says SP is spoiling the atmosphere
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सपा यूट्यूब चैनल।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करंडा (गाजीपुर) के पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए समाज को न्याय दिलाने से रोकना चाहती है।

अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राम आसरे विश्वकर्मा करेंगे। इसमें समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के साथ विधायक जयकिशन साहू और रीता विश्वकर्मा भी शामिल होंगी।

यादव ने भाजपा सरकार पर समाजवादियों पर फर्जी मुकदमे लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने असली पत्थरबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं की। समाजवादी पार्टी के लोगों पर सोशल मीडिया पर कुछ लिखने पर तुरंत एफआईआर हो जाती है। वहीं, दूसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भाजपा सरकार के दावों को खोखला बताया।

राहुल- प्रियंका का संदेश लेकर गाजीपुर नहीं पहुंच पाए कांग्रेस नेता

 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश लेकर गाजीपुर के लिए निकले कांग्रेस नेताओं को रास्ते में रोक लिया गया। इससे आक्रोश नेताओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही कर रहा है। पुलिस के दम पर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है

सोमवार शाम लखनऊ पहुंचे पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल गाजीपुर पीड़ितों से मिलने के लिए निकला था। पूरे घटनाक्रम की जांच करके रिपोर्ट पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सौंपनी थी, लेकिन सोमवार सुबह ही उन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली से आए पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम सहित अन्य नेताओं को एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। सांसद राकेश राठौर और तनुज पुनिया को घर से ही नहीं निकलने दिया गया। देर शाम सभी को छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। अब अनुसूचित जाति- जनजाति की तर्ज पर अति पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण एक्ट बनाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed