{"_id":"6602d26af223db120b074f1c","slug":"up-ambulances-took-12-thousand-people-to-hospital-on-holi-highest-number-of-accidents-occurred-in-this-distr-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होली पर 12 हजार लोगों को एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल, इस जिले में हुईं सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: होली पर 12 हजार लोगों को एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल, इस जिले में हुईं सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं
Wed, 27 Mar 2024 07:37 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:37 AM IST
सार
Ambulance on Holi:होली के दिन पूरे प्रदेश में कई दुर्घटनाएं हुईं। पूरे प्रदेश के करीब 12 हजार लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सबसे ज्यादा घटनाएं हरदोई जिले में हुईं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा मामले रोड एक्सीडेंट के थे।
विस्तार
रंगों के त्योहार होली पर 108 एंबुलेंस ने 12 हजार से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया। लखनऊ से ज्यादा हरदोई में एंबुलेंस की जरूरत पड़ी। होली पर हादसे बढ़ने की आशंका को देखते हुए सभी एंबुलेंस को अलर्ट तक रखा गया था। संवेदनशील स्थानों, थानों के नजदीक व अन्य चिन्हित स्थानों में एंबुलेंस को तैनात किया गया था। मारपीट-झगडे़ व हादसे के अलावा स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए भी 108 एम्बुलेंस सेवा को बुलाया गया। होली के दिन कुल 12331 लोगों को इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा दी जरूरत पड़ी। इनमें हरदोई में सर्वाधिक 353, लखनऊ में 344, लखीमपुर खीरी में 325, सीतापुर में 289, बाराबंकी में 278 लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के सर्वाधिक केस
होली के दिन कुल 12331 इमरजेंसी के मामलों में 1350 केस सड़क दुर्घटना के थे। इसके अलावा अन्य प्रकार के हादसों (नान वेहिकुलर ट्रामा) के 2282 मामलों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मालूम हो कि 108 सेवा के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में वर्तमान में 2200 नि:शुल्क एम्बुलेंस संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन